स्टीम्ड ओट्स व सोया मंचूरियन
स्टीम्ड ओट्स व सोया मंचूरियन बनाने की रेसिपी
मंचूरियन के गोलों के लिए सामग्रीः
- ओट्स (अध् कूटी जौ) 2 बड़े
- चम्मच, पनीर 150 ग्रा.,
- आटा 1 बड़ा चम्मच,
- सोया चूरा 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस),
- पत्तागोभी 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी),
- गाजर 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस),
- प्याज 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा),
- शिमला मिर्च 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी),
- हरा प्याज 2 बड़े चम्मच, पिसा
- अदरक-लहसुन 1 बड़ा चम्मच,
- हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी),
- सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- सफेद पिसी मिर्च 1 छोटा
- चम्मच, सिरका 1 बड़ा चम्मच।
सॉस की सामग्रीः
- तेल 1 बड़ा चम्मच,
- पिसा अदरक-लहसुन 1 बड़ा चम्मच,
- हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी),
- पानी 300 मि. लि.,
- प्याज 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा),
- शिमला मिर्च 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी),
- पत्ता गोभी 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी),
- सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच,
- टोमैटो सॉस 2 बड़े चम्मच,
- सिरका 1 बड़ा चम्मच, ग्रीन चिली
- सॉस 1 बड़ा चम्मच,
- सफेद पिसी मिर्च 1 बड़ा चम्मच,
- चीनी 1 छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- आटा 2 बड़े चम्मच (आध कप पानी में घुला)।
सजावटः
- हरे प्याज की पत्तियां व मिर्च।
विधि
- एक डोंगे में ओट्स, पनीर, सोया चूरा, आटा, पत्ता गोभी, गाजर,
- प्याज, शिमला मिर्च, हरा प्याज, पिसा अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, सोया
- सॉस, सफेद मिर्च व सिरका डालें।
- सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं व पानी डालकर आटा गूंथ लें। इस आटे से मध्यम आकार के गोले बनाएं।
- इन्हें आठ से दस मिनट तक स्टीमर में भाप दें।
- (माइक्रोवेव भी इस्तेमाल कर सकते हैं) तैयार मंचूरियन गोले एक ओर रख दें। सॉस बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें, उसमें पिसा अदरक-लहसुन डालकर भूनें। अब पानी व हरी मिर्चें भी मिला दें।
- पानी में उबाल आने पर शिमला मिर्च, प्याज, पत्ता गोभी, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस व सिरका मिला दें।
- अब मंचूरियन के गोले, नमक व मिर्च भी मिला दें।
- मिश्रण में उबाल आने पर घुला हुआ आटा मिला दें।
- हरे प्याज की पत्तियों व मोटी कुटी लाल मिर्च से सजाएं।
- गर्मागर्म परोसें।