29th October 2016
एक दीया शहीदों के नाम... दीवाली पर वीरता को सलाम, शहीदों का दीया... जैसे तमाम कैंपेन देश में चल रहे हैं। दीवाली से तुरंत बाद रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम ने भी अपनी खुशियां- संवेदनाएं देश के जवानों और शहीदों के साथ साझा किया है।
हाल ही में हुए उड़ी आतंकी हमला और उसके बाद भारतीय सेना का जवाब, जो सीमित सैन्य कार्यवाही (सर्जिकल स्ट्राइक) थी के बाद पूरे देश में सेना के लिए जबर्दस्त माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि जॉन अब्राहम ने अपनी शुभकामनाएं सेना को अर्पित की है।
जॉन अब्राहम कहते हैं " दिल से भारतीय सेना को सलाम, आप हमारे सच्चे हीरो हैं। दीवाली जैसे त्यौहारों पर जब हम घरों में अपने अपनों के साथ त्यौहार मनाते हैं ये अपने घरों से मीलों दूर हमारी खुशियों को सुनिश्चत करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे होते हैं। हमारी तरह इनका भी मन करता है पर देशभक्ति और काम इनके लिए सर्वोपरि है। एक राष्ट्र के तौर पर हम आपके कृतज्ञ हैं। आपकी वीरता, बहादुरी और देशभक्ति को सलाम, जो हमें अपने घरों में सुकून से सोने देता है। जय हिंद, जय हिंद की सेना "
फोर्स-2 का निर्देशन अभिनव देव ने किया है। 18 नवंबर को रिलीज होने वाली फोर्स-2 को वॉयाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स, सनशाइन पिक्चर्स और जेए इंटरटेंमेंट के साथ प्रस्तुत कर रही है।