व्रत के इडली, सांभर, चटनी बनाने की रेसिपी
इडली के लिए सामग्री-
- समल का आटा 1/2kg
- सैंधा नमक
- दही 2 कप
विधि-
- समल के आटे को छानकर किसी बॉल में रख लें। फिर उसमें दही और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- फिर इडली स्टेंड में थोड़ा सा घी लगाकर उसमें बैटर डालकर 20 मिनट के लिए पकाएं।
- ऐसे ही सारी इडलियां पकाएं।
सांभर के लिए सामग्री-
- 1 लौकी मीडियम साईज
- 1 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- सैंधा नमक
विधि-
- सबसे पहले प्रेशर कुकर दो चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- इसके बाद गर्म घी में टमाटर डालकर फ्राय करें फिर नमक और रही मिर्च डालकर फ्राय करें।
- जब टमाटर और मिर्च घी छोड़ने लगें तो उसमें कटी हुई लौकी डालकर फ्राय करें और पानी डालकर प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक पकाएं।
चटनी के लिए सामग्री-
- 2 टमाटर
- स्वादानुसार नमक
- 4 हरी मिर्च
विधि-
- टमाटर, हरीमिर्च धोकर उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- सारी सामग्री को साथ में बारीक पीस लें।
ये भी ट्राय करें-
टमाटर पटियाला शाही
नारियल करी विद फिश