इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाते ही बढ़ने लगेगी आपकी प्रसिद्धि
छोटे-छोटे वास्तु के उपाय करके से न केवल बिज़नेस में सक्सेस पाई जा सकती है बल्कि इससे प्रसिद्धि भी बढ़ जाती है।
पूरी मेहनत करने के बाद भी कभी-कभी इंसान को मनचाही सक्सेस और प्रसिद्धि न मिल रही हो तो ऐसी सिचुएशन में एक बार नजर हमें अपने आस-पास के वातावरण पर डालनी चाहिए। काम करने की जगह पर फैली हुई नकारात्मकता भी आपकी प्रसिद्धि के रास्ते में रुकावट का एक कारण हो सकती है। वास्तु में फेमस होने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-
1. साउथ डायरेक्शन में रोज शाम के समय लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं और यदि यह बल्ब लकड़ी के टेबल लैंप में लगा हो तो और भी अच्छा है। यह प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए काफी प्रभावी उपाय है।
2. आप अपने घर या वर्कप्लेस की दक्षिण दिशा वाले भाग में नौ लाल मोमबत्तियां रेक्टेंगल शेप वाली लगा दें। इससे आपके फेमस होने के रास्ते के बीच में आ रही बाधाए दूर होती हैं।
3. अगर आप हर काम में सफलता चाहते हैं तो घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर, पर्दे और तस्वीरों का प्रयोग बहुत ही लाभकारी होगा।
4. अगर आप खूब प्रसिद्धि पाना चाहते हैं तो साउथ दिशा में जल स्रोत्र, जल या इससे सम्बंधित चित्र ना लगाए।
5. अगर आप अपनी प्रसिद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो ऑफिस की मेज पर उसके दक्षिणी भाग में एक क्रिस्टल ग्लोब रखने से व्यापार की ख्याति एवं प्रसार की संभावना बढ़ती हैं।