डांस से अपने करियर को उचाईयों तक पहुंचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को निधन हों गया। पिछले काफी समय से उनकी तबीयत में उतार चढ़ाव चल रहा था। उनका कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ। सरोज खान इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकार में शामिल थी। वह अपने जबरदस्त डांस से सभी का दिल जीत लेती थी। वहीं सरोज खान के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई हैं। सरोज खान की कोरियोग्राफर को याद कर कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ट्ववीट कर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
निमरत कौर ने ट्विटर पर सरोज खान के साथ फोटो शेयर कर लिखा, सरोज जी के नाम से ही कोरियोग्राफर ‘शब्द को मेरे जीवन में आया। उन्होंने सभी कलाकारों के साथ हर गाने को भी अमर कर दिया।
इन्हीं के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी मशहूर कोरियोग्राफर को खो देने से काफी दुखी हैं। उन्होंने भी अपना दुख जाहिर कर लिखा, मुझे यह काफी दुखद समाचार मिला और वह डांस को इतना आसान बना गए जैसे हर को बड़ी आसानी से डांस कर सकता हैं। इंडस्ट्री ने सबसे बड़े कोरियोग्राफर को खो दिया हैं।
वहीं डायरेक्टर कुणाल कोहली भी काफी भावुक होते हुए नजर आए। उन्होंने सरोज खान को याद करते हुए लिखा, में सरोज खान के साथ काफी लम्बे समय से रहा लेकिन उन्होंने अब हमें छोड़ दिया। लेकिन में वह हर काम करुंगा जिसे लेकर हम बातें करते थे। कुणाल ने सरोज जी के साथ सांसो को सांसो में, चांद सिफारिश जैसे गानों पर काम किया था।
मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने भी अपना दुख जाहिर कर सरोज जी की जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने लिखा, डान्स की मल्लिका ##सरोजखान जी अलविदा।आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है”।आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूँगा।
निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया ‘सुबह सुबह उठते ही एक दुखी खबर मिली की सरोज जी अब हामारे बीच नहीं रही । वह एक बहुत ही टैलन्टिड कोरियोग्राफर थीं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. हमें आपकी याद आएगी. RIP.’
माधुरी दीक्षित ने भी सरोज जी को याद करते हुए लिखा
I’m devastated by the loss of my friend and guru, Saroj Khan. Will always be grateful for her work in helping me reach my full potential in dance. The world has lost an amazingly talented person. I will miss you💔 My sincere condolences to the family. #RIPSarojji
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) July 3, 2020
फराह खान ने ट्वीट किया सरोज जी की आत्मा का शांति मिले
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है ‘हाथ जुड़े हैं मन अशांत’ .
T 3582 – Prayers .. 🙏 ..
हाथ जुड़े हैं , मन अशांत— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 3, 2020
ऐक्टर सुनील शेट्टी ने लिखा
You are loved … You are irreplaceable … A true GURU … #RIPSarojKhan @ pic.twitter.com/Nn2jBslZlN
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 3, 2020
जेनिलिया देशमुख का ट्वीट
RIP Saroji … I thank God I got a chance to be choreographed by you.. Prayers and Strength to the Family..#SarojKhan
— Genelia Deshmukh (@geneliad) July 3, 2020
मनोज बाजपेई ने भी सरोज खान को याद करते हुए लिखा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।
कोयेना मित्रा ने भी सरोज खान की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा , भगवान आपकी आत्मा शांति दे, हमेशा आपकी कमी महसूस होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने भी सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा की ‘सिने जगत की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र सरोजखान जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई. सिनेमा जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए सदैव उन्हें याद रखा जायेगा. ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट करते हुए अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा ‘सरोजखान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ.
यह भी पढे
