3rd September 2020
मेकअप के अब कई स्टाइल आजमाए जा रहे हैं। कभी एचडी तो कभी न्यूड मेकअप। कभी आंखों पर कैट आई मेकअप तो कभी आई ब्रश मेकअप। मैट के साथ मिनरल मेकअप भी खूब पसंद किया जा रहा है।
पॉप कलर आंखों पर
इस मेकअप लुक में पॉप कलर का इस्तेमाल किया गया है। वो भी सिर्फ आंखों पर। आंखों से मैच करते लिप्स भी हैं। यह लुक मॉडर्न और एथनिक दोनों कपड़ों के साथ मैच करेगा।
स्टेटमेंट लिप्स लुक
इस मेकअप में चेहरे के बाकी हिस्सों को छोड़ कर सिर्फ लिप्स को ही अहमियत दी गई है। इसमें होठों को डार्क पिंक लिपस्टिक से सजाया गया है।
फ्लावर लुक
ब्लैक और पिंक आई शेडो के साथ डार्क पिंक लिपस्टिक इस लुक को बेहतरीन बना देती है। सिर पर लगा फूलों वाला हेड गियर इस लुक को गाउन के साथ सूटेबल बना देता है।
पिंक विद रेड लिप्स
ये लुक दोपहर वाली पार्टी के लिए बिलकुल पर्फेक्ट है। इसमें लिप्स का रंग तो लाल है लेकिन ब्लश ऑन के साथ आईशैडो भी हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल किया गया है।
सॉफ्ट पेस्टल लुक
इस मेकअप को सिम्पल मेकअप भी कहा जा सकता है। इसमें एक तरह से सिर्फ होंठों पर ही काम किया गया है। इस लुक को कॉलेज में भी आजमाया गया है।
रॉयल पिंक ब्लश
इस लुक में पिंक का इस्तेमाल ऐसा किया गया है कि इसको भारी गहनों और कपड़ों के साथ बहुत अच्छे से मैच किया जा सकता है।
लिक्विड लाइनर लुक
इस लुक में सॉफ्ट पिंक कलर का ही आई लाइनर भी लगाया गया है। साथ में फेक आईलैशेज और मसकारा भी इस लुक को पर्फेक्ट बना रहे हैं।
रोजीलुक
सच में बेहद सॉफ्ट गुलाबी रंग वाले इस मेकअप लुक को रोज़ी मेकअप ही कहा जाना चाहिए।
स्मोकी आइज़
स्मोकी आइज़ के साथ सलीके से बने बाल और डार्क पिंक मेकअप, इस स्टाइल को ऑफिस पार्टी के लिए सूटेबल बना देता है।
यह भी पढ़ेंरूप-लावण्य के प्रति सजगता भी जरूरी
शक्ति का नाम नारी, धैर्य, ममता की पूरक एवम् समस्त...
बचत करना जरूरी है लेकिन खर्च भी बहुत जरूरी है। तो बात...
कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान तरीके
एक दिन में कोई शहर घूमना हो तो आप कौन सा शहर घूमना...
कमेंट करें