प्रोटीन से कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी, क्यों है ये सेहत के लिए ज़रूरी
प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी माना जाता हैं। प्रोटीन मसल्स के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये न सिर्फ मसल्स का निर्माण करता है बल्कि हमारे शरीर की टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। इसके अलावा हमारी हड्डियों, मसल्स, ब्लड के सही फंक्शन और अच्छी स्किन और बालों के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
हर पौष्टिक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर बात प्रोटीन की करें, तो ये ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन से बनने वाला एक ऐसा तत्व है, जो बॉडी को बीमारियों से बचाने का काम करता है और शरीर को ताकत प्रदान करता है। प्रोटीन शरीर को अंदर और बाहर दोनों से मजबूत बनाता है और शरीर के विकास में मदद करता है। साथ ही प्रोटीन हमारे शरीर के मसल्स के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये न सिर्फ मसल्स का निर्माण करता है बल्कि हमारे शरीर की टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। इसके अलावा हमारी हड्डियों, मसल्स, ब्लड के सही फंक्शन और अच्छी स्किन और बालों के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी माना जाता हैं। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के निर्माण के लिहाज से काफी अहम होता है। आइए जानते हैं, प्रोटीन के अहम फायदे
वेट लाॅस में फायदा
प्रोटीन रिच डाइट लेने से वेट लॉस में भी फायदा मिलता है इसीलिए खाने में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन का इनटेक भी ज्यादा रखें। प्रोटीन डाइट लेने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए यह बात ध्यान रखें कि प्रोटीन डाइट तली-भुनी या स्पाइसी ना हो। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप अपनी डाइट में पनीर, सोया पनीर, अंडा, मीट या चिकन ले सकती हैं। यह डाइट लेने से आपका पेट देर तक भरा हुआ रहता है और कैलोरी इनटेक पर काबू पाने में मदद मिलती है। ब्रेकफास्ट और शाम के स्नैक्स में अंडा, दूध, केला, मुसली आदि भी ले सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
प्रोटीन से हमारे शरीर को अमीनो एसिड मिलता है, जो हमारे शरीर में हेल्पर टी.सेल्स को जनरेट करने में मदद करता है। ये टी.सेल्स हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली सेल्स को एनर्जी देती हैं। आप नाश्ते में दलियाए उबली हुई दालों की सलादए साबुत अनाज और स्प्राउट्स खा सकते हैं। प्रोटीन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते है। बाहरी कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता प्रोटीन के उपयुक्त सेवन से भी बढ़ जाती है। हमारा शरीर बाहरी कीटाणुओं से लड़ने के लिए एंटीबाडीज का उत्पाद करते है। यह एंटीबाडीज एक तरह के प्रोटीन ही होते है जो की बाहरी कीटाणुओं से लड़ने में सक्षम होते है।
टॉक्सिन
प्रोटीन शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने के लिए जरूरी है। शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। शरीर का पीएच लेवल बनाए बनाए रखने, मूड ठीक रखने और तनाव कम करने में भी प्रोटीन की भूमिका काफी अहम है।
मजबूत हड्डियां
हमारे शरीर के अंदर एक कोलेजन नाम का प्रोटीन होता है जो की हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। जो व्यक्ति अक्सर व्यायाम या कोई खेल खेलते है उनके लिए प्रोटीन पूर्ण मात्रा में लेना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। बवससमहमद से क्या होता है के हमारी हड्डियों के जोड़ भी मजबूत रहते है।
ऊर्जा प्रदान करता है
प्रोटीन हर रोज़ सही मात्रा में लेना बहुत ही आवश्यक है। इससे हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। जो लोग ऐसी डाइट लेते है जिसमे की प्रोटीन की कमी हो उनको अक्सर ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
मांसपेशियों के लिए लाभदायी
हमारी मांसपेशियों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायी और महत्वपूर्ण है प्रोटीन। यह हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते है और उनके आपसी समन्वय के लिए बहुत ही जरुरी है।
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
मासाहारी
मास, मछी, अंडे
शाकाहारी
सोया उत्पाद, दुग्ध उत्पाद जैसे दूध, दही और पनीर
दूध
दूध अपने आप में एक संपूर्ण भोजन माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। खासतौर पर प्रोटीन जो अधिकांश लोगों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है लेकिन रोजाना 1 गिलास गाय का दूध पीने से आप भरपूर मात्रा में इसे पा सकती हैं। वेजिटेरियन के लिए, दूध फर्स्ट क्लॉस प्रोटीन का एकमात्र स्रोत है।
राजगीरा
राजगीरा कैल्शियम, प्रोटीन और अमीनो एसिड्स का खजाना होता है। साथ ही यह आयरन और मैग्नीशियम से भी भरपूर है। राजगीरा में विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। अक्सर व्रत के समय में राजगीरा का सेवन किया जाता है, क्योंकि यह काफी ज्यादा एनर्जी देने वाला माना जाता है।
भुने आलू
आलू अधिकतर सब्जियों में मिलाकर पकाया जाता है। मगर उनको पूरी तरह से पकाने की बजाय आलू को धीमी आंच पर कुछ देर के लिए रोस्ट करें। उसके बाद उसका सेवन कर लें। हल्की आंच में भुने हुए आलू में प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
ब्रोकली
आमतौर पर हम ब्रोकली को या तो कच्चा खाना पसंद करते हैं यां फिर आलिव आयल में कुछ देर तक पकाकर खाते हैं। दोनों की तरीके से ब्रोकली का सेवन फायदेमंद रहता है। ब्रोकली का सेवन ज़रूर करना चाहिए। ब्रोकली में प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा मिलेगी।
फूलगोभी
इस सब्जी में प्रोटीन, कैलोरीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन के गुण मौजूद होते हैं।
मशरूम
आप अगर बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको मशरूम खाना शुरू कर देना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए फायदेूंद होती हैं। पालक में प्रोटीन के अलावा आयरन, फाइबर और विटामिन बी पाया जाता है।
मक्का
सर्दियों में मक्का खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।
मटर
मटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। जो महिलाएं नॉनवेज नहीं खाती हैं वह प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी मटर को शामिल कर सकती हैं। हरी मटर के एक कप में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा हरी मटर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन, कॉपर जैसे कई पौष्टिक भी तत्व पाए जाते हैं। ये सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता है ये हमारी हेल्थ के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। ये आंखो की रोशनी को भी तेज करता है।
बादाम
बादाम प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा बादाम विटामिन, मिनरल और फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे रेगुलर खाने से आपको बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है।
चिया सीड्स
इन दिनों चिया सीड्स खूब चलन में हैं। स्लिम और फिट बाॅडी पाने के लिए लोग इसका खूब सेवन कर रहे हैं। दरअसल, चिया बीज को किसी सुपरफूड्स से कम नहीं माना जाता है। चिया सीड्स के 1 बड़े चम्मच में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। अपने छोटे आकार के बावजूद, चिया बीज सबसे अधिक पौष्टिक फूड्स हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विभिन्न माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसे सलाद, दूध, जूस, सूप, पुडिंग आदि में डाल कर खा सकते हैं।
कमेंट करें