यदि आप को या आप के पार्टनर को बांझपन की समस्या है तो आप सरोगेसी का प्रयोग कर सकते हैं परन्तु सेरोगेट मां से सहायता लेने में अब भी बहुत से लोग हिचकिचाते हैं क्योंकि उन्हें सारी प्रक्रिया का नहीं पता होता। अलग अलग राज्य में इस प्रक्रिया के लिए अलग अलग नियम बनाए गए हैं। तो आज हम जानेंगे सरोगेसी से जुड़ी कुछ बातें जो यदि आप बांझ हैं तो आप के काम आ सकती हैं। 

सरोगेट मां क्या होती है? 

इसके दो प्रकार होते हैं :

ट्रेडिशनल सरोगेट :यह वह महिला होती है जिसमें पुरुष यानी पिता के स्पर्मस कृत्रिम रूप से इंजेक्ट कर दिए जाते हैं। इसके बाद यह महिला बच्चे को अपने पेट में रखती है और आप के लिए उसे जन्म देती है। 

गस्टेशनल सरोगेट :इसे इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रक्रिया में किसी अन्य महिला की एग को पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज कराया जाता है और फिर महिला के गर्भाशय में एंब्रियो को रख दिया जाता है। इसमें जन्म देने वाली मां का बच्चे के साथ जेनिटल नाता नहीं होता क्योंकि वह उसका एग नहीं होता है। 

सेरोगेट का प्रयोग कोन करता है?

यदि आप एक महिला हैं तो आप के लिए सेरोगेट मां का प्रयोग करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे : 

आप के गर्भाशय के साथ कुछ मेडिकल सम्बन्धी समस्या। 

आप की किसी सर्जरी के दौरान आप के यूटरस को निकाल दिया गया हो। 

कुछ स्थितियां जो आप के लिए गर्भ धारण को असम्भव बना देती हैं जैसे हृदय सम्बन्धी रोग आदि। 

यदि कोई जोड़ा माता पिता बनने में असफल है तो वह सेरोगेसी का प्रयोग कर सकते हैं और माता पिता बनने का सुख ले सकते हैं। इसके साथ ही इस तकनीक की मदद से गे कपल भी पिता बन सकते हैं और अपना बच्चा पैदा कर सकते हैं। 

सरोगेट को कैसे ढूंढे?

दोस्तों या परिवार में से:आप अपने किसी भरोसेमंद परिवार वाले या किसी दोस्त से सरोगेट बनने के लिए पूछ सकते हैं। हो सकता है वह इस काम के लिए हिचकिचाएं परंतु बहुत जटिल लीगल प्रोसेस और बहुत अधिक फीस लगने से बचने के लिए आप घर में ही अपनी किसी भरोसे मन्द महिला को सरोगेट बना सकते हैं। 

सेरोगेसी एजेंसी:यदि आप को सरोगेट महिला नहीं मिल रही है तो आप ऐसी सेरोगेसी एजेंसी में ढूंढ सकते हैं। यह एजेंसी आप को गेस्टेशनाल सरोगेट से संपर्क कराएंगी। सरोगेट की मेडिकल फीस व उससे जुड़े कुछ खर्चे भी यह एजेंसी आप से पहले ही ले लेगी। 

सरोगेट मां ढूंढने से पहले किन किन बातों का ध्यान रखें?

आप को यदि किसी सरोगेट को ढूंढना है तो आप को निम्नलिखित बातें सुनिश्चित कर लेनी चाहिए : 

सरोगेट की उम्र लगभग 21 साल से ऊपर होनी चाहिए।

उसने पहले ही एक बच्चे को जन्म दे रखा हो ताकि वह मां व बच्चे के बीच भावनात्मक रिश्ते को समझ सके। 

उसे बच्चे को जन्म देने में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इस बात की पहले ही स्क्रीनिंग करा लें। 

बच्चे की व खुद की सेहत आदि का ध्यान रखने के लिए व कुछ लीगल फॉर्मेलिटी के लिए पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा लें। 

आप को उसके मेडिकल टेस्ट्स करा लेने चाहिए कि वह बच्चे को जन्म देने में समर्थ है या नहीं। 

यह भी पढ़ें-

आप अपने माता-पिता को पर्याप्त प्यार नहीं करने के लिए दोषी महसूस करते हैं