मीता हमेशा से क्रूज का सफर करना चाहती थीं। आखिरकर पिछले दिनों उन्होंने मुंबई से गोवा का सफर क्रूज पर पूरा किया है। सिर्फ मीता ही नहीं क्रूज की यात्रा करने का सपना सबकी आंखों में छुपा होता है। हर कोई कभी ना कभी क्रूज पर घूम लेना चाहता है। आम लोगों का ये सपना पूरा करने के लिए ही कुछ साल पहले जलेश क्रूज शुरू किया गया था। जलेश क्रूजेस ये अनुभव देते हैं कर्णिका नाम के क्रूज के साथ। इस क्रूज में बिलकुल आलीशान सफर का अनुभव आप कर सकते हैं। समुंदर की लहरों के बीच यात्रा करके जब आप मुंबई से गोवा का साफ करेंगे तो आपको निश्चित ही लाइफ टाइम एक्सपीरियंस महसूस होगा। ये क्रूज 5 स्टार होटल वाला अनुभव देता है। आप एक तरह से शान की सवारी करेंगी और इस पर से शायद वापस भी न आना चाहिए। इसकी यात्रा करने से पहले जलेश क्रूजेज के कर्णिका क्रूज के बारे में सबकुछ जान लीजिए। इसकी एक रात की यात्रा आपको आगे कई दिनों की खुशियां देगा-
14 मंजिला, आईलैंड जैसा-
ये पूरा क्रूज एक आईलैंड जैसा बड़ा और सुविधाओं से लैस है। ये इतना बड़ा है कि आपको समुंदर के बीच में एक शहर होने का एहसास होगा। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरी 14 मंजिल हैं और इसकी लंबाई 250 मीटर है। क्रूज इतना बड़ा है कि इसमें 2700 लोग एक बार में सफर कर सकते हैं। 
शॉपिंग करनी है तो-
इस क्रूज पर अगर आप कुछ ले जाना भूल जाती हैं तो कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि क्रूज पर भी शॉपिंग सेंटर है। गुलाबी रंग के इस क्रूज पर आप अपनी पसंद की चीजें ले सकती हैं। इतना ही नहीं यहां आप खाना खाने के लिए मनपसंद रेस्टरोरेंट भी जा सकती हैं। 
मनोरंजन का इंतजाम-
क्रूज पर मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम है। यहां कैसीनो है तो वॉटर पार्क भी। साथ में अंदर ही आपको दो स्विमिंग पूल भी मिलेंगे। 
1990 से शुरू हुआ सफर-
कर्णिका क्रूज ने आज से 30 साल पहले 1990 में डेब्यु किया था। कई सारी क्रूज लाइन के लिए काम करने के बाद अब इसकी ओनरशिप जेन क्रूजेस की है तो इसे ऑपरेट करता है जलेश क्रूज। 
इसके पहले –
कर्णिका के पहले भी एक क्रूज ने यात्रियों का दिल जीता था। ये क्रूज था अंग्रीया है। इस क्रूज का नाम मराठा नेवी के पहले ऐडमिरल कनहोजी आंग्रे से प्रेरित है। साल 2018 से ही इसने सेवाएं देना शुरू कर दिया था। इसका किराया 7000 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसे मुंबई के नए डोमेस्टिक क्रूज से शुरू किया गया था। 
समुद्र के रास्ते कीजिए सफर, जी लीजिए न भूलने वाले पल