2nd January 2021
सलवार कमीज एक ऐसा परिधान है जो पहनने में जीतन खूबसूरत होता है, उससे कहीं ज्यादा आरामदायक भी होता है। खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए आपको सही सलवार कमीज का चुनाव करना चाहिए।
सलवार कमीज एक ऐसी चीज है जो हमेशा प्रचलन में रहती है। जिसका फैशन कभी भी आउट नहीं होता। लेकिन बदलते समय के साथ सलवार कमीज में बदलाव होते रहते हैं। सलवार कमीज एक आरामदायक परिधान है जो सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही इसकी लोकप्रियता ऐसी है बढ़ रही है कि, धीरे-धीरे पूरा देश इस परिधान का दीवाना बन गया है। बाद आधुनिक समय की करें तो महिलाएं इस बदलते दौर में सबसे ज्यादा सलवार कमीज पहनना पसंद करती हैं। आप इस परिधान को समय के हिसाब से ट्रेंडी कर सकते हैं। जरूरत है तो सही बदलाव की। और आप ये बदलाव कैसे करेंगी, उसके लिया आपकी मदद करेगा हमारा ये खास लेख।
1. कैसी हो लंबाई- सलवार कमीज में सबसे पहले ये ध्यान देना जरूरी है कि आपने जो कमीज पहनी है, उसकी लम्बाई हमेशा आपकी हाईट के बराबर होनी चाहिए। यह बहुत लमबा या बहुत छोटा नहीं होना चाहिए। अगर आपका कद छोटा है तो आप घुटने तक की लम्बाई का कमीज ही चुनें। जो आप पर फबेगा। वहीं अगर आप लंबी हैं तो घुटने से नीचे तक की कमीज का चुनाव भी कर सकती हैं।
2. कपड़ा हो सही- जिस कपड़े से आपको आपकी सलवार और कमीज सिलवानी हो ध्यान रखें वो कपड़ा काफी मायने रखता है। कपड़े का प्रकार इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अपनी कमीज कैसे सिलवाना चाहती हैं या कमीज के कर्व्स को फ्लॉन्ट करना चाहती भी हैं या नहीं। अगर आप मोटी दिखती हैं तो हमेशा पतले कपड़े का चुनाव करें जिससे आप पतली दिखेंगी। वहीं अगर आप काफी पतली हैं तो हमेशा मोटे कपड़े का ही चुनाव करें, इससे आप हेल्थी दिखेंगी।
3. कैसी हो स्लीव्स- फैशन को ध्यान में रखा जाए तो आजकल लॉन्ग स्लीव्स काफी चलन में हैं। अगर आपकी बाहें पतली हैं तो आप स्लीवलेस पहन सकती हैं, वहीं अगर आपकी बाहें मोटी हैं तो आप फुल स्लीव्स बनवाएं। इससे आपकी बाहें टोंड और पतली दिखेंगी। आप कई डिजाइनर स्लीव्स भी बनवा सकते हैं।
4. कलर सलेक्शन भी जरूरी- सलवार कमीज पहनने से खूबसूरती में चार-चांद तभी लगते हैं जब आप इसमें रंगों का चुनाव सही ढंग से करें। अगर आप मोटी हैं तो गहरे रंग का चुनाव करें। इससे आप भारी नहीं दिखेंगी। अगर आपका रंग थोड़ा डार्क है तो आप हल्के रंगों का चुनाव करें। वहीं अगर आपका रंग फेयर है तो आप हल्के हरे, पीच, येलो और किसी भी डार्क शेड जैसे ब्लूज़, चारकोल ग्रे जैसे रंगों का विकल्प चुन सकती हैं।
5. सही हो शैली- हर किसी के शरीर की बनावट एक और आकार अलग-अलग होता है। इसके लिए आपको सलवार कमीज की सही शैली चुनने की जरूरत है। आप वही पहनिए जो आप पर सूट करे। सिर्फ चलन में है इसे सोचकर सिर्फ सलवार कमीज का चुनाव ना करें। आप सही शैली का चुनाव करें। जो आप पर खूबसूरत लगे और उसका फैशन जल्दी आउट ना हो।
सलवार कमीज एक ऐसा परिधान है जिसे आप किसी भी उपलक्ष्य में या कहीं भी कभी भी पहन सकते हैं। सलवार कनीज ना सिर्फ आपको खूबसूरत दिखाता है बल्कि भारतीय पद्धितियों से भी जोड़ता है। इसलिए अगर आप सलवार कमीज पहनने की शौकीन हैं तो हमारी बताई हुई टिप्स को जरुर ध्यान में रखें।
यह भी पढ़ें-
नये साल की शाम कैसा हो मेकअप अपनायें ये 7 टिप्स
अंडरगारमेंट्स खरीदने से पहले कुछ बातों का जानना आपके लिए बहुत जरूरी है
शक्ति का नाम नारी, धैर्य, ममता की पूरक एवम् समस्त...
बचत करना जरूरी है लेकिन खर्च भी बहुत जरूरी है। तो बात...
कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान तरीके
एक दिन में कोई शहर घूमना हो तो आप कौन सा शहर घूमना...
कमेंट करें