13th January 2021
हरी सब्जियों में साग के अनेक लाभ हैं। क्या है साग के लाभ आइए जानते हैं इस लेख से-
साग एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकांश लोग खाना पसंद करते हैं। साग खाने में तो स्वादिष्ट है ही, वही दूसरी ओर यह हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद है। साग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं। साग का यदि आप सेवन करते हैं तो आप स्वास्थ संबंधी अनेक समास्यों से निजात पा सकते हैं।
सरसों के साग का सेवन आपके सेहत से जुड़े कई फायदों से भरा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न सिर्फ शरीर में मौजूद जहरीले तत्त्वों को बाहर करते हैं बल्कि शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सरसों का साग स्वास्थ के हिसाब से अच्छा और पोष्टिïक माना गया है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग का सेवन किस प्रकार आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साग
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।
दिल को रखे दुरुस्त
सरसों साग का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण अधिक होता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों की आशंका घटती है।
मेटाबॉलिज्म को रखता है ठीक
सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन सम्बन्धी परेशानी भी नहीं होती ।
सरसों के साग खाने के अन्य फायदे
1. सरसों के साग में कैलोरी, कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ऐ,सी,डी,बी 12, कैल्शियम होता है।
2. सरसों के साग में विटामिन ए होता है जो की हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
3. सरसों के साग खाने से हड्डिया मजबूत होती है और कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है।
4. सरसों के साग में कैलोरी की मात्रा कम होती जिससे हमारा वजन नियंत्रण में रहता है।
पालक खाने के फायदे
साग कई प्रकार के होते हैं उन्हीं में से एक है पालक का साग। पोषक तत्त्वों से भरपूर पालक का उपयोग आप सब्जी, सूप, सलाद या जूस आदि के रूप में भी कर सकते हैं, पालक को हमेशा अच्छे से धोकर खाना चाहिए। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन के, विटामिन ऐ, विटामिन इ, विटामिन बी 2, मैग्नेसियम ,प्रोटीन, मिनरल पाया जाता है। पालक के साग का सेवन करके आप कई समस्याओं से निजात भी पा सकते हैं-
● पालक में आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है जो की हमारे शरीर में खून की वृद्धि और हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाती है।
● पालक मोटापा कम करने में भी सहायक है। इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है।
● पालक मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
● पालक में आयरन की मात्रा भी बहुत होती है जिससे हमारे बाल झड़ने की समस्या से भी निजात मिलती है।
● पालक के जूस का सेवन करने से रूखी त्वचा नरम और मुलायम होती है। स्किन हाइड्रेटेड रहती है।
● पालक में जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है जिससे तनाव संबंधी समस्याएं कम होती हैं और व्यक्ति ऊर्जावान रहता है।
● पालक में विटामिन 'केÓ भी होता जो हड्डियो को मजबूत करता है साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर करता है।
● पालक खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
● पालक में फाइबर भी होता है जिससे पेट की अल्सर, कब्ज, अपच, एसिडिटी दूर होती है।
बथुआ खाएं सेहत बनाएं
बथुआ एक औषधीय साग है। बथुआ खाने के अनेक फायदे हैं इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। सर्दी के दिनों में बथुआ बहुतायत में मिलता है। बथुआ में विटामिन और खनिज तत्त्वों की मात्रा भी भरपूर होती है। गुणकारी बथुए का साग स्वादिष्ट और पोष्टिïक दोनों होता है ,बथुआ के सेवन से कई बिमारियों से बचा जा सकता है , जिससे सेहत बनी रहती है। बथुआ साग का सेवन करने के क्या है लाभ आइए जानते हैं-
बथुआ के गुण
● बथुआ का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद है। बालों के प्राकृतिक रंग को बनाये रखने में बथुआ लाभकारी है।
● बथुआ की पत्तियों को कच्चा चबाने से अल्सर, श्वास की दुर्गन्ध, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी फायदा होता है।
● कब्ज से जूझने वाले लोगों के लिये भी बथुआ कारगर औषधि साबित होता है। भूख में कमी आना, उदर में भोजन का देर से पचना, खट्टी डकार आना, पेट फूलना जैसी आम समस्याओं को दूर करने के लिए बथुआ खाना काफी फायदेमंद रहता है। कब्ज के रोगियों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है कब्ज में इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
● गुर्दा, मूत्राशय और पेशाब के रोगों में बथुआ का रस पीने से काफी लाभ मिलता है।
● बथुआ को उबाल कर इसके रस में नींबू, नमक और जीरा मिलाकर पीने से पेशाब में जलन और दर्द नहीं होता।
● सिर में अगर जुएं हों तो बथुआ को उबालकर इसके पानी से सिर धोएं। जुएं मर जाएंगी और सिर भी साफ हो जाएगा।
● बथुआ को प्रतिदिन उबालकर इसका रस पीने से सफेद दाग, दाद, खुजली, फोड़े और चर्म रोगों में आराम मिलता है।
● बथुआ का रस मलेरिया, बुखार और कालाजार संक्रामक रोगों में भी फायदेमंद होता है।
● बथुआ को साग के तौर पर खाना पसंद न हो तो इसका रायता बनाकर खाएं।
● कच्चे बथुआ के एक कप रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर प्रतिदिन लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
● घुटने में दर्द हो, तो ज्यादा पानी में बथुआ उबालकर इसे छान लें, इस पानी से दर्द वाले घुटने की सिकाई करें। दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
मेथी से होने वाले फायदे
मेथी का साग और सब्जी सर्दियों के दिनों में बहुत बनाई जाती है। मेथी के साग में अनेक गुण सामायित है इन सबके अलावा मेथी के बहुत सारे औषधीय गुण भी हैं, जिसके बारे में शायद बहुत कम ही लोग जानते हैं। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, नियासिन, पोटेशियम, आयरन,। स्वास्थ्य से लेकर सौन्दर्य तक सभी क्षेत्रों में अपना जादू चलाता है। सर्दियों में मेथी के साग के कई फायदे हैं। जानिए मेथी के सेवन से लाभ-
सौन्दर्य उत्पादक
मेथी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसको चेहरे पर बीस मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर पानी से धो लें। इस पैक से चेहरे की रौनक बढ़ जाती है।
बालों की समस्या से राहत दिलाता है
बालों की समस्या से लड़ने के लिए अपने आहार में मेथी को शामिल करें या बालों पर मेथी का पेस्ट भी लगा सकते हैं, इससे आपके बाल काले और घने बन जायेंगे। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या पतले हो गए हैं तो नारियल के तेल में मेथी के दानों को उबालकर रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इस तेल को बालों में लगायें, इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें -9 योगासन अपनाएं और इम्यूनिटी को बढ़ाएं
शक्ति का नाम नारी, धैर्य, ममता की पूरक एवम् समस्त...
बचत करना जरूरी है लेकिन खर्च भी बहुत जरूरी है। तो बात...
कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान तरीके
एक दिन में कोई शहर घूमना हो तो आप कौन सा शहर घूमना...
कमेंट करें