17th February 2021
कॉर्न के दाने दिखने में भले ही छोटे हो पर इसमें मौजूद गुण इसकी महत्ता बढ़ा देते हैं, जिससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। कैसे आइए जानते हैं।
कॉर्न यानी भुट्टा बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाता है। कॉर्न का प्रयोग सूप, स्नैक्स सलाद, सब्जियां आदि के रूप में भी किया जाता है। हम यहां आपको स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न के फायदे के बारे में बताएंगे कि कैसे इसका प्रयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है।
स्वीट कॉर्न का सूप जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम, आयरन आदि होते हैैं जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कितना लाभदायक है, आइए जानते हैं।
पौटेशियम से भरपूर होता है- स्वीट कॉर्न का सूप कई गुणों से भरपूर होता है, इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम की मात्रा होती है। जो कि आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है इसलिए इसका सेवन आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।
प्राकृतिक शर्करा से भरपूर- कॉर्न सूप प्राकृतिक शर्करा का बेहतरीन स्रोत है । यह शरीर को ऊर्जा से भरता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
एनीमिया से बचाता है - विटामिन क्च१२ और फॉलिक एसिड की कमी होने के कारण आपको एनीमिया हो सकता है। स्वीटकॉर्न सूप में ये दोनों ही तत्त्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं इसलिए एनीमिया में स्वीटकॉर्न सूप का सेवन लाभकारी होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है- आंखों के लिए भी कॉर्न सूप का सेवन काफी लाभकारी है। इसमें मौजूद कैरोटिनॉइड और विटामिन आंखों की मसल्स को मजबूत बनाते हैं एवं आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान लाभकारी- स्वीटकॉर्न में पर्याप्त मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। ये मां और बच्चे के जरूरी वजन को बनाए रखता है जिससे गर्भावस्था में मां और बच्चा कमजोरी का शिकार नहीं होते।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है- स्वीट कॉर्न में मौजूद स्टार्च एवं
फाइबर ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।
यह भी पढ़ें -स्वाद, सुगंध और गुणों का खजाना- हरा धनिया
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com
गुजरात का कच्छ इन दिनों फिर चर्चा में है और यह चर्चा...
वैसे तो 'कुम्भ पर्व' का समूचा रूपक ज्योतिष शास्त्र...
ज्ञान की देवी के रूप में प्राय: हर भारतीय मां सरस्वती...
लोकगीतों में बसंत का अत्यधिक माहात्म्य है। एक तो बसंत...
कमेंट करें