बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्ख़ियों में रहती है। वह अपनी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोरती ही रहती है। इन दिनों प्रियंका अपने नए रेस्टोरेंट के चलते सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने नई यॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खिला है। जिसका नाम उन्होंने सोना रखा है।

 जी हां, प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है। उनके रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसके देखने के बाद फैंस हैरान रह गए है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटोज से साफ झलक रहा है कि उन्होंने रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया है। इस रेस्टोरेंट में लगभग 30 लोग आराम से खाना खा सकेंगे। आपको बता दे उनके रेस्टोरेंट में खाने में डोसा, पकौड़े, नान, चटनी, डेजर्ट आद‍ि देसी खाना मिलता है। जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर की है।  

प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में कोरोना संक्रमण के बावजूद भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली है। उनके मेन्यू में दही-कचौड़ी, कुल्चा, कोफ्ता कोरमा, बकेट व्हीट भेल, फिश करी, बटर चिकन समेत कई सारे पकवान शामिल हैं। साथ ही ये रेस्टोरेंट पब्ल‍िक के लिए ओपन करने से पहले इसमें कुछ खास मेहमानों ने यहां के इंड‍ियन ड‍िशेज का स्वाद चखा था।

 हॉलीवुड सीरीज स्ट्रेंजर थ‍िंग्स एक्टर माइकल पार्क फैमिली समेत प्र‍ियंका के रेस्टोरेंट पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने इसपर रिव्यु भी दिया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘बेहतरीन भारतीय खाने के लिए जो चाहत शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गई है और मैं आप सभी का यहां स्वागत करने और यहां न्यूयॉर्क में भारत का एहसास कराने का इंतजार नहीं कर सकती।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com