अगर आप इन दिनों एक जैसे बोरिंग प्रिंट्स पहनकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नए प्रिंट्स की तलाश में हैं तो आपको बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के इन्स्टाग्राम पेजेज पर जाना चाहिए। ये फ्लोरल, इकत प्रिंट्स को छोड़कर इन दिनों कुछ बोहेमियन टाइप के प्रिंट्स पहन रही हैं। ऐसा ही एक प्रिंट इस समय इन्स्टा पर छाया हुआ है, इसे किलिम प्रिंट्स कहा जा रहा है। ये फैशन रैम्प पर भी छाये हुए हैं और कई डिजाइनर ने इनको हाल में संपन्न हुए फैशन वीक में अपने कलेक्शन में शोकेस भी किया है। तो, हमने इस नए ट्रेंड के बारे में कुछ जानकारी इकट्ठी की ताकि आप भी इस हॉट फैशन ट्रेंड को अपना सकें। साथ ही यह भी जान सकें कि आखिर किस वजह से यह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की पहली पसंद बना हुआ है।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जिन्होंने पहना किलिम प्रिंट्स
रवीना टंडनने एक अवॉर्ड फंक्शन में किलिम प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी, जो मोनोक्रोम ब्लैक एंड व्हाइट में थी। अपने लुक को सटल करने के लिए उन्होंने बालों को बांध लिया था और इयर स्टड के साथ हाथों में बैंगल्स पहने थे। ये सब ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी थी। इस लुक में रवीना कमाल और बहुत डिफरेंट दिख रही थी।
View this post on Instagram
दूसरी एक्ट्रेसअदिति राव हैदरीहैं, जिन्होंने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन में किलिम प्रिंट की पैंट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप पहनी थी, जो फुल स्लीव थी। ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने राउंड शेप की सर्कुलर इयर रिंग और गले में एक पतला सा नेकपीस पहना था।
“दिल बेचारा” की एक्ट्रेससंजना संघीने किलिम प्रिंट की बॉक्सर जैकेट जींस के साथ पहनी थी। इसे बूट्स और एक छोटे से इयर रिंग के साथ पेयर किया था।
View this post on Instagram
क्या है किलिम प्रिंट्स
किलिम प्रिंट्स को कार्पेट प्रिंट्स भी कहा जाता है। ये मिडिल ईस्ट से आए हुए हैं और बोहेमियन लुक देते हैं। ये प्रिंट्स वर्सेटाइल हैं और इनको देखकर, पहनकर लोक कला वाली फीलिंग आती है। लेकिन साथ ही ये कंटेम्पररी और ग्लोबल स्टाइल का पर्याय भी हैं। इस महामारी के दौर में ये बहुत पॉपुलर हैं क्योंकि ये रिलैक्स्ड होने के साथ ही फॉर्मल और फैशनेबल लुक देते हैं। ऑनलाइन मीटिंग के लिए परफेक्ट हैं, फिर चाहे वह ऑफिस वाली हो या दोस्तों वाली!
वर्सेटाइल डिजाइन
ये प्रिंट्स इंडियन और वेस्टर्न दोनों ड्रेसेज पर अच्छे लगते हैं। इन्हें कार्पेट प्रिंट भी कहा जाता है, जो हर जॉनर में फिट हो जाता है। इसे आप मोरक्कन आर्ट का एक हिस्सा भी कह सकते हैं, जिसे कई डिजाइनर ने अपना लिया है। आप इस प्रिंट के पैंट, जैकेट, ड्रेस कुछ भी पहन सकती हैं।
कैसे करें कैरी
आप किलिम प्रिंट्स वाली ड्रेसेज को विंटाज ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं। यह गजब का लुक देती है। अगर आप इस प्रिंट की पैंट पहन रही हैं तो इसे बेसिक सॉलिड कलर की टॉप और डेनिम जैकेट के साथ पेयर कर सकती हैं। यह लुक दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए परफेक्ट है। इसके मोटिफ, कलर कमाल के लगते हैं। किलिम प्रिंट्स चूंकि खुद में भरे- भरे लगते हैं, इसलिए इनके साथ एक्सेसरीज लाइट और कम ही अच्छे लगते हैं।
ये भी पढ़ें –
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
