हर किसी का सपना होता है कि उसका एक खूबसूरत सा घर हो। ये बात मायने नहीं रखती कि वो घर छोटा हो या फिर बड़ा। हर किसी के लिए उसका घर किसी सपनों के महल से कम नहीं होता। हम चाहे जितने बड़े से बड़े होटल में रूके लेकिन जो सुकून हमें अपने घर में मिलता है वो दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिलता है। क्योंकि उस घर का एक-एक कोना हमने अपने हाथों से सजाया होता है, इसलिए वो हमारे लिए बेहद खास होता है। 

वहीं अगर हम बॉलीवुड स्टार्स की बात करें जो अपने आलीशान और महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके घर और उसका इंटीरियर देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। उनका घर किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं होता है। अपने घर को आलिशान बनाने और उसके इंटीरियर पर वह करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके घर शानोशौकत के मामले में बेहद आलिशान है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की यंग स्टार्स में से आलिया भट्ट ने महज कुछ ही समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कई हिट फिल्म देने के बाद आलिया आज हाई पेड स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मुंबई के जुहू इलाके में अपने सपनों का घर खरीदा है। इस घर की कीमत 13 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही थी। आलिया का आलीशान घर अंदर से काफी आलिशान है। इसका हर कोना बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। हाल ही में इस घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

कैटरीना कैफ 

इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का घर भी बेहद खूबसूरत है। खासतौर पर कैटरीना के घर का इंटीरियर खास है। कैटरीना के घर के चारों तरफ काफी हरियाली है। दरअसल, कैटरीना कैफ को हरियाली पंसद हैं। उनका घर गार्डन के बीचों बीच बना हुआ है। बाहर से ही नहीं बल्कि घर के अंदर का इंटीरियर बहुत स्टाइलिश है। उनके घर के हर कोने में आपको प्लांट लगे नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन कपूर का घर जुहू के फुल्ली फर्निश्ड अपार्टमेंट में है। उनका घर कंटैपररी डिजाइनिंग पर बेस्ड है। लाइब्रेरी हो या फिर उनका लिविंग रूम, घर का हर कोना अर्जुन ने अपनी पसंद से डिजाइन करवाया है, वहीं घर में एक बेहद ही खास चीज है जो अर्जुन के दिल के बेहद ही करीब है वो है घर में लगी पेंटिंग्स। दरअसल, घर में लगी पेंटिंग्स अर्जुन की मां ने बनाई है। 

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। जॉन ‘विला इन दा स्काई’ नाम के एक पेंटहाउस में रहते हैं। जॉन के इस घर को उनके पिता और भाई ने डिजाइन किया है। बता दें उनके घर से अरब सागर का शानदार नजारा देखने को मिलता है और इनके घर में हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। वहीं घर के शानदार इंटीरियर का अंदाज आप खुद तस्वीर देखकर लगा सकते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस यानी दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 14 नवंबर 2018 को एक्टर रणवीर सिंह संग सात फेरे लिए थे। वहीं दीपिका का घर भी किसी आलीशान महल से कम नहीं है। दीपिका का घर 2776 स्कवायर फिट पर फैला हुआ 4 बीएचके का अपार्टमेंट है। दीपिका ने अपने घर की कई तस्वीरे शेयर की हैं। बात दें कि दीपिका ने साल 2012 में आॢकटेक्चरल डाइजेस्ट मैगजीन के पहले इशू के लिए अपने घर में फोटोशूट करवाया था। सामने आई तस्वीरों में उनके घर का इंटीरियर देखने लायक था। बता दें कि दीपिका के घर का इंटीरियर डिजाइन विनीता चैतन्य ने डिजाईन किया है, जो एक जानीमानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

जैकलीन फर्नांडिस का शानदार घर

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने कुछ ही समय पहले अपने घर का इंटीरियर डेकोर कराया है। खास बात ये है कि उनके घर का नया इंटीरियर शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। जैकलीन ने अपने घर की कई तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उनमें से कई तस्वीरों में वह गौरी खान के साथ अपने घर में टाइम स्पेंड करती दिख रही थीं। गौरी ने जैकलीन के घर के एक कोने को इतना खूबसूरत बनाया है कि जैकलीन खुद बताती हैं कि वह कोना उनके घर में उनका फेवरेट हैं। जैकलीन के घर की फेवरेट जगह पर ताजी हवा भी आती है। इसके चलते वह वहां किताबें पढ़ती हैं। जैकलीन ने गौरी को उनके घर का इंटीरियर डिजाइन करने के लिए धन्यवाद भी किया था।

यह भी पढ़ें –कोल्ड प्रेस्ड ऑयल के साथ खाना को बनाएं फायदेमंद