आप अपने लाडले के लिए सब कुछ परफेक्ट चाहती हैं, फिर चाहे उसके बचपन की ऐसी चीजें ही क्यों न हों, जो उसके और आपके लिए आरामदायक हों!  इनमें उसका क्रिब, प्रैम, चेंजिंग टेबल, पालन आदि शामिल है। सच तो यही है कि छोटे बच्चों की चीजें लेते समय आपको स्पेशल ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इनका आपके बच्चे के लिए सुरक्षित रहना जरूरी है। अगर आप उन मांओं में से एक हैं, जिन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि आपके नन्हे के लिए कौन सी चीजें सही रहेंगी और कौन सी नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी इन चीजों में सेफ्टी और कंफर्ट दोनों जरूर हो। ये दो मुख्य बातें हैं, जो बेबी के लिए आराम की चीजों की खरीदारी के समय ध्यान में रखनी चाहिए।

लिस्ट बनाना है जरूरी

अपने बेबी के लिए क्या-क्या खरीदना है, इसकी लिस्ट बना लें। पालना से लेकर चेंजिंग टेबल, हाई चेयर, रॉकिंग चेयर, झूला, स्ट्रॉलर, ड्रॉअर और शेल्फ आदि, कहने के लिए बच्चे के नाम पर कई तरह की चीजें होती हैं। ये सब खरीदना आवश्यक नहीं हैं। आप सिर्फ उन चीजों को ही लें, जो आपको लगता है कि आपके बच्चे के लिए जरूरी हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है, तो जरूरत पड़ने पर ही उस चीज को लें। यदि आपका बजट इजाजत न दे रहा हो तो आवश्यक चीजें जैसे बेबी क्रिब (पालना) और प्रैम ही खरीदें।

बेबी क्रिब

 

बेबी क्रिब के रॉड के बीच की जगह कम संकरी होनी चाहिए ताकि बच्चे का सिर, हाथ और पैर पालने से बाहर न निकल पाएं। पालने का किनारा भी ऐसा हो कि बच्चा उसमें से गिरे नहीं। क्रिब के बीच की खुली जगह ढाई इंच से अधिक की नहीं होनी चाहिए। इसमें डालने के लिए हाई डेंसिटी फोम मैट्रेस ही खरीदें। क्रिब में बंपर पैड अवश्य होना चाहिए। यह बच्चे को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।

बाउंसर/ रॉकर

बाउंसर, रॉकर या रॉकिंग चेयर पर शिशु आराम महसूस करता है। इसका पिछला हिस्सा हल्का गोल हो तो उसे आराम मिलता है। कई बाउन्सर म्यूजिक के साथ आते हैं, जिसकी वजह से बच्चों को ये पसंद आते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि बाउन्सर म्यूजिक वाले हों।  

चेंजिंग टेबल

 

चेंजिंग टेबल पर आप अपने बच्चे के डायपर और कपड़े आसानी से बदल सकती हैं। इसलिए चेंजिंग टेबल ऊंची हो तो सही रहती है। अधिकतर चेंजिंग टेबल सेफ्टी बेल्ट्स के साथ उपलब्ध होती हैं। यह ध्यान रखें कि ये सॉलिड लकड़ी की बनी हों, पार्टिकल बोर्ड की नहीं।

प्रैम

 

प्रैम के बकल्स लैच और अनलैच करने के लिए आरामदायक होने चाहिए। इसका पहिया इतना चौड़ा हो कि प्रैम या स्ट्रॉलर लुढ़के नहीं। इसमें ब्रेक्स भी हों ताकि पहिया अपनी जगह पर लॉक हो सके। अगर प्रैम बाद करने वाला हो तो इससे अच्छा कुछ और नहीं। क्योंकि बच्चे कई बार इस अपर बैठे- बैठे सो जाते हैं। ऐसे में अगर उसे बड़ा करने की जगह हो तो वे आसानी से लेटकर सो सकते हैं।

अन्य जरूरी बातें

अपने बच्चे के लिए आराम की चीजें खरीदते समय रंगों के समायोजन पर विशेष ध्यान दें। सारी चीजों का रंग या डिजाइन या टेक्सकहर मैच करता हो, तो आपको भी अच्छा लगेगा। कभी भी बेबी से जुड़ी चीजों की सुरक्षा को लेकर समझौता न करें। मैनुफैक्चिरंग लेबल के साथ कंपनी की विश्वसनीयता को ध्यान में रखें।

 

ये भी पढ़ें – 

जानें क्यों जरूरी है बच्चों को कहानियां सुनाना 

न घबराएं जब बच्चा करे बैकवर्ड क्रॉलिंग 

 

पेरेंटिंग सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ?  अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही पेरेंटिंग से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com