वंडरशेफ कॉन्टेस्ट (बिना तेल की रेसिपीज)
सामग्री :
- मशरूम 200 ग्राम,
- काजू पाउडर ½ कप,
- तंदूरी चिकन मसाला 2 बड़े चम्मच,
- नमक 1 चम्मच,
- आधा नींबू का रस,
- लहसुन की कली 2,
- अदरक का टुकड़ा ½ इंच।
विधि :
- मशरूम को धोकर साफ करें।
- साबुत ही रहने दें।
- एक साफ बाउल में काजू पाउडर लें।
- इसमें नमक, तंदूरी मसाला, नींबू का रस डालें।
- लहसुन व अदरक को कूट लें।
- सारा मिश्रण मिक्स करें।
- थोड़ा-सा पानी डालकर पेस्ट बना लें।
- मशरूम पर अच्छे से लपेट कर 2-3 घंटे मेरीनेट करने रख दें।
- फिर प्री-हीट ओवन में 180 डिग्री पर 30-35 मिनट रखें।
- कटा नींबू व चटनी के साथ सर्व करें।
ये भी ट्राय करें-
