फैशन वर्ल्ड में बिकिनी 71 साल से ज्यादा पुरानी है। इसे पेरिस फैशन शो में पहली बार मिशलीन बर्दानी ने पहना था। लेकिन हमारे यहां बिकनी का ट्रेंड फिल्मों से होकर कॉमन लोगों के बीच पहुंचा।
हिन्दी फिल्मों में बिकिनी की शुरूआत नूतन ने सबसे पहले 1957 में फिल्म 'दिल्ली का ठग' में स्विमसूट पहनकर की थी। फिर शर्मिला टैगोर ने फिल्मफेयर मैगज़ीन के लिए बिकनी में कवर शूट करवाया। लोगों ने इसका विरोध किया, लकिन शर्मिला नहीं रुकी। उन्होंने साल 1967 में आई फिल्म ‘ऐन ईवनिंग इन पेरिस’ में फिर बिकनी पहना।
70 और 80 के ऐरा में ज़ीनत अमान ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकिनी पहना और यंगस्टर्स के बीच सेक्स सिम्बॉल की तरह लोकप्रिय हुई।
डिम्पल कपाडिया का उनकी डेब्यू फिल्म बॉबी में रेड बिकिनी पहनना आज भी लोगों को याद है। प्रवीण बॉबी, मुम्ताज ने भी कई फिल्मों में स्विम सूट पहना था।
आज भी है क्रेज
आज बॉलीवुड हीरोइन्स बिकिनी पहनने के लिए अपनी बॉडी का पहले से ज्यादा ख्याल रखती हैं। फिल्म 'टशन' में करीना कपूर ने बिकिनी पहनने के पहले साइज़ जीरो फिगर बनाया था। फिल्म 'दोस्ताना' में प्रियंका ने गोल्डन कलर में बिकिनी पहना था। दीपिका पादुकोण ने कॉकटेल में बिकिनी पहनने के लिए अपना एक्सरसाइज़ रूटीन चेंज कर दिया था। जब तक कि फिल्म का बिकिनी शॉट फिलमाया नहीं गया दीपिका ने रात में सिर्फ फिश खाया और किसी तरह का डेज़र्ट नहीं खाया।
कमेंट करें Add your comment