चेहरे से झाई और मुंहासे के दाग मिटाने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उबटन लगाएं। त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी बहुत गुणकारी मानी जाती है।
अगर आपको डार्क सर्किल्स की समस्या है तो आलू बुखारे का लेप आंखों के नीचे लगाएं, इससे आपको कम समय में अच्छा फायदा मिलेगा। आलू बुखारा चेहरे की चमक बरकरार रखने में भी मददगार साबित होता है। इसका गूदा चेहरे पर लगाने से त्वचा की कांति बनी रहती है।
गाजर का रस, टमाटर का रस, संतरे का रस और चुकंदर के रस को लगभग बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना पीने से चेहरे के दाग, मुंहासे और झाइयों से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है।
त्वचा के पोषण के लिए टमाटर बहुत अच्छा है। टमाटर के गूदे में बेसन मिलाकर चेहरे पर मलें। सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो दें। चेहरे पर चमक आ जाएगी।
चंदन पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं। सूख जाने पर पानी से धो लें। इसके रोजाना प्रयोग से चेहरे की त्वचा चमक जाएगी।
अगर आपकी त्वचा Sensitive है तो मेथी के पत्तों को पीसकर सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा की कांति भी बरकरार रहेगी और एलर्जिक रिएक्शंस से भी आप बची रहेंगी।
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
