गालों से जाने महिलाओं की पसर्नालिटी
महिलाओं के गाल बयां करते हैं उनके व्यक्तित्व के गहरे राज, क्या आपको पता है
जी हां, सुनने में ये आपको अजीब लग सकता है कि क्या किसी के गाल के जरिए उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है पर असल में ये सच है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट और आकार व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व के साथ ही उसके स्वभाव और आंतरिक व्यक्तित्व के राज भी उजागर करते हैं। जैसे कि महिलाओं के गाल की आकृति और रंग भी उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं और सामुद्रिक शास्त्र से इसी ज्ञान के आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप महिलाओं के चेहरे और गाल के जरिए उनके व्यक्तित्व के गहरे राज को जान सकते हैं।
छोटे गाल वाली महिलाएं
अगर किसी महिला के चेहरे की अपेक्षा गाल अधिक छोटे हो, तो ऐसी महिला धन, दौलत से काफी मजबूत होती है। साथ ही वो अपने घर-परिवार में सबसे प्रंशसा पाती है।
नीचे लटके हुए गाल
वहीं अगर किसी महिला के गाल नीचे लटके हुये हो तो ऐसी महिला अपने ससुराल पक्ष के लोगों वसास, श्वसुर और देवर के लिए अशुभ मानी जाती है।
बांया गाल छोटा हो
किसी महिला का बांया गाल छोटा हो तो फिर वो महिला सुहागन ही मरती है, यानि कि उसकी मृत्यु अपने पति से पहले होती है। वहीं बात करें स्वभाव की तो ऐसी महिलाएं काफी शांत और शालीन होती हैं, साथ ही ये मिलनसार भी होती है।
दाहिना गाल छोटा हो
वहीं अगर महिला का दाहिना गाल छोटा हो तो फिर उस महिला के पति की मृत्यु उससे पहले होती है। वहीं स्वभाव से ऐसी महिलाएं काफी साहस होती हैं।
कमेंट करें