करवा चौथ में दिखना है स्पेशल, तो ट्राई करें ऐसी ड्रेस
अगर आप करवा चौथ का व्रत रखती हैं और इस दिन खास दिखना चाहती हैं तो आप हमारी बताई कुछ स्टाइलिश टिप्स की मदद से अपने लुक्स को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
करवा चौथ का व्रत लाइफपार्टनर की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। यह व्रत मेरिड महिलाओं के लिए काफी खास होता है और इसे पूरा करने के लिए लेडिज विधि-विधानों के साथ पूजा करती हैं। साथ ही अपने आप को भी इस दिन खूब सजाती-सवारतीं हैं।
अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं और इस दिन खास दिखना चाहती हैं तो आप हमारी बताई कुछ स्टाइलिश टिप्स की मदद से अपने लुक्स को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
फ्लोरल अनारकली सूट: इस तरह का सूट आप करवा चौथ पर पहन सकती हैं। इसमें आप बाकी लेडिज से काफी यूनिक लगेंगी और काफी खूबसूरत भीं।
साड़ी गाउन: इस तरह की साड़ी को इंडो वेस्टरन लुक भी कहा जाता है। इसे आप करवा चौथ पर पहनेंगी तो आप काफी मॉडर्न लगेंगी।
लॉन्ग चोली लहंगा: अगर ग्लैमरस लुक चाहिए तो लॉन्ग चोली लहंगा ट्राई कर सकती हैं। अगर आप कुछ अलग चाहती हैं तो यह लुक करवा चौथ के लिए परफेक्ट है।
प्लाज़ो सूट: इन दिनों प्लाज़ो सूट खूब ट्रेंड में हैं अगर आप ट्रेंड के साथ करवा चौथ मनाना चाहती हैं तो हेवी डिजाइनर प्लाज़ो सूट ट्राई कर सकती हैं।
लहंगा सूट: इस तरह के सूट सेट भी बेहद खास लुक देते हैं। अगर आपको देसी और स्टाइलिश लुक एक साथ चाहिए तो आप इस तरह की ड्रेस ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी: अगर आपका साड़ी पहनने का मन है तो इस बार वेलवेट कपड़े की साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी रिच लुक देती है और काफी खूबसूरत भी लगती है।
कमेंट करें