logo
Print this page

ताई ची है बेस्ट एक्सरसाइज़...जाने इसके 5 फायदे

ताई ची चीनी चिकित्सा में आता है। इसका प्रशिक्षण लेना होता है। ये मार्शल आर्ट का एक अहम हिस्सा है। ताई ची बिल्कुल फिज़ियोथेरेपी के जैसा काम करता है। और इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। इसके फायदे हैरान करने वाले होते हैं।

ताई ची है बेस्ट एक्सरसाइज़...जाने इसके 5 फायदे


1- तनाव घटाए
अगर आप तनाव में रहते हैं तो ताई ची आपके लिए बेस्ट है। आप ताइ जी का प्रशिक्षण लेकर उसे अच्छी तरह नियमित रुप से करें। इससे तनाव कम होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है।

2- बॉडी बैलेंस रखे
ताई जी आपके पूरे शरीर का मूवमेंट ठीक रखता है। क्योंकि आपका सारा ध्यान आपके बॉडी पार्ट्स को बैलेंंस करने में रहता है। आपके मूवमेंटस ऐसे होते हैं जो आपकी बॉडी को बैलेंस रखते हैं।
3- दर्द हटाए
ताई ची जहां एक तरफ बॉडी बैलेंस और तनाव को घटाता है वहीं यह शरीर में होने वाले दर्द को भी कम करने में मददगार है। यह तमाम तरह के दर्द जैसे पीठ दर्द, गठिया,  माइग्रेन और  गर्दन के दर्द, को ठीक करता है। 

4-एनर्जी देता है

ताई ची को नियमित रुप से करने से यह आपके शरीर को एक्टिव रखता है। इससे बहुत एनर्जी मिलती है। साथ ही पॉजिटिव रखने में मददगार है। ताई ची को उसी पद्दति के अनुसार करें।


5- श्वसन तंत्र ठीक रखता है
अपने सांस को बैलेंस रखना ताई ची का एक अहम हिस्सा है। ताई ची से आपकी सांस संबंधी रोग ठीक होते हैं जैसे ब्रॉकाइटिस,अस्थमा वगैरह ठीक होता है। इससे आवाज़ अच्छी होती है। आर जे के लिए यह बहुत अच्छी एक्सरसाइज है।
 
ये भी पढ़ें-
हमेशा रहेंगे फिट अगर आप भी अपने रुटीन में शामिल करेंगे ये -5 कार्डियो एक्सरसाइज
 
इस साल फिट रहने के लिए करें खुद से ये 5 वादे
 
अगर खुद को रखना है फिट एंड फाईन तो सुबह के खानपान में रखें ये रुटीन