बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है। सुनील शेट्टी को लोग प्यार से “अन्ना” भी कहकर बुलाते है। आज की समय की सुनील शेट्टी की एक छोटी सी फैमिली है जिसमे वे उनकी खूबसूरत पत्नी और दो बच्चे है। जिनके साथ सुनील शेट्टी बहुत ही ख़ुशी-ख़ुशी अपने जीवन व्यतीत कर रहे है। आपको बता दें कि, इस ख़ुशी के पीछे सुनील शेट्टी की 9 साल का इंतजार छुपा हुआ है। अगर आप अभी भी नहीं समझे तो आपको बता दें कि, सुनील-माना की लव मैरिज है। अपनी इस प्यार को मुकम्मल करने के लिए सुनील शेट्टी ने 9 साल इंतजार किया है।

 

वहीं आज हम आपको सुनील-माना की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। कहते हैं कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी जिनका असली नाम मोनिशा कादरी था, दोनों की पहली मुलाकात मुंबई की एक पेस्ट्री शॉप में हुई थी। तो चलिए शुरू करते है दोनों के लव स्टोरी की गाथा:

 

पहली नजर का प्यार

कई अन्य कपल की तरह सुनील शेट्टी का प्यार भी पहली नज़र वाला ही है। सुनील पहली नजर में ही माना को देखकर दिल दे बैठे थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने दिल की बात माना तक पहुंचाने के लिए सुनील ने पहले माना की बहन से दोस्ती की थी। कहते हैं धीरे-धीरे माना और सुनील एक-दूसरे के नज़दीक आ गए लेकिन शादी से पहले एक अड़चन थी।

 

घरवाले थे शादी के खिलाफ

 

दोनों के घरवाले सुनील-माना की शादी के खिलाफ थे। वजह थी सुनील जहां हिंदू थे वहीं माना हाफ मुस्लिम और हाफ पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। कहते हैं दोनों के घरवाले भी इस शादी के खिलाफ थे लेकिन सुनील और माना ने ठान लिया था कि कुछ भी हो जाए लेकिन वो एक दूसरे के बिना नहीं रहेंगे।

 

9 सालों तक किया इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील शेट्टी ने पूरे 9 सालों तक माना का इंतज़ार किया और आखिरकार 25 दिसंबर 1991 को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। कहते है न प्यार के आगे पूरी दुनिया की ताकत भी कमजोर होती है। इस कहावत को माना-सुनील ने सच कर दिखता। आपको बता दें कि माना एक बिज़नस वुमन हैं और वहीं सुनील और माना के दोनों बच्चे आथिया और अहान शेट्टी ने फिल्मों को अपना करियर चुना है।

 

नहीं हुआ अट्रैक्शन कम

माना शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘साथ में मिलकर चीजें करना शादीशुदा कपल को बॉन्ड होने में मदद करता है’। इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि शादी के बाद भी ‘आप जैसे दिखते हैं या जो करते हैं उससे आपसी अट्रैक्शन और एक्साइटमेंट बरकरार रखना जरूरी है।’ उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी साथी को दूसरे पर हर चीज के लिए निर्भर नहीं रहना चाहिए, नहीं तो कपल एक-दूसरे को बोझ समझने लगते हैं। माना ने दोनों साथियों के इंडिपेंडेंट होने की बात को भी महत्वपूर्ण बताया था।

 

सुनील का खुद से एक सवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा स्टार होने की वजह से उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया। हालांकि सुनील ने इससे पहले ही अपने प्यार को मुक्कम्मल कर लिया था। एक बार उनसे पूछा भी गया था ‘क्या वह किसी और के प्रति आकर्षण महसूस नहीं करते?’ इस पर ऐक्टर ने जवाब दिया था, ‘ऐसा होता है, तो मैं खुद से सवाल करता हूं कि क्या यह क्षणभर का अट्रैक्शन इसके लायक है कि मैं अपना सबकुछ खो दूं?’ जाहिर सी बात है कि इसका जवाब ‘ना’ ही होता है।

 

“कम्युनिकेशन और रेस्पेक्ट है जरुरी”

माना शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आपस में कम्यूनिकेशन गैप नहीं आने देना ही रिश्ते को लंबा चला सकता है। उन्होंने कहा था कि कपल को एक-दूसरे से सारी बातें शेयर करनी चाहिए और उन्हें एक अच्छा लिस्नर भी होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक-दूसरे को जज नहीं करने’ की भी सलाह दी थी। सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी आपसी सम्मान को बरकरार रखने पर भी जोर देते हैं। उनके मुताबिक, लंबे रिश्ते के लिए यह काफी जरूरी होता है।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com