सर्व- 2-3   तैयारी में समय-10 मिनट   बनने में समय- 5 मिनट

 

सामग्री-

  • टमाटर 2-3,
  • 1 खीरा,
  • लौंग 2-3,
  • 4-5 हरी मिर्च,
  • गाजर।

विधि-

  1. टमाटर को आधा काट लें। हर कटे हुए भाग में ध्यान से चीरा लगाएं।
  2. खीरे के गोल स्लाइस काटें। इसके ऊपर से टमाटर रखें।
  3. खीरे के पतले स्लाइस काट लें और टमाटर में जहां चीरा लगा हो वहां लगाएं। ऐसा करने से चूहे के कान बन जाएंगे।
  4. आंखों की जगह लौंग और मुंह में गाजर का टुकड़ा लगा दें।
  5. पूंछ बनाने के लिए हरी मिर्च लगायें।