यूं तो मिगी गोंद पाग कान्हा का मन पसंद मिठाई में से एक माना जाता है इसलिए ज्यादातर लोग इसे जन्माष्टमी पर बनाना पसंद करते है, लेकिन अाप इस डिश को नवरात्रि या किसी भी दूसरे खास, पावन अवसर पर भी बना सकती हैं। 

सामग्री:
सूखा नारियल- 1. 25 कप 
खरबूजे के बीच-  1/2कप 
गोंद -1/2कप 
घी- तलने  के लिए 
चीनी- 1.75 कप 
3/4कप पानी
इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
जायफल पाउडर- ½ छोटी चम्मच 

विधि:
1. पाक बनाने के लिए एक पैन में 1 कप खरबूजे बीज डाल कर चलाते हुए हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए और एक प्लेट में निकाल लीजिए। 
2. इसी तरह पैन में 1.25 कप सूखा कसा हुआ नारियल डाल कर 1 मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए। और अलग प्लेट  मे निकाल  लीजिए।
3. अब पैन में  घी डालकर गरम कीजिये।
4. गरम घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर लगातार चलाते हुए तलिये (गोंद घी में पापकार्न की तरह फूलता है)।
5. अब पाक के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1.75 कप चीनी और3/4 कप  पानी डाल कर चीनी कर एक तार की चाशनी  तैयार  कर ले।
6. अब चाशनी में भुने हुए खरबूजे के बीज, नारियल, भुना गोंद, ½ छोटी चम्मच इलायचर पाउडर और ½ छोटी चम्मच जायफल डाल कर चलाते हुए धीमी आंच पर पका लीजिए। 
7. पाग के मिश्रण को चिकनी प्लेट में डाल कर एक जैसा फैला दीजिए और  5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। 
8. 5 मिनट बाद पाग पर चाकू से काटने के निशान बना लीजिए और सैट होने के लिए रख दीजिए। 
9. फिर  उसके टुकड़े अलग कर लीजिए।

10. मिगी गोंद पाक बन कर तैयार है।

ये भी पढ़े-

ऐसे बनाएं फलाहारी फ्रेंच फ्राइज़

ताजे फलों की कुल्फी

नवरात्र में फलाहार कर रही हैं, तो ऐसे बनाएं आठ दिनों का मेन्यू