हरा-भरा नहीं, इस इलाके का पूरा जंगल है लाल: Red Forest
Red Forest

रेड फॉरेस्ट नाम से पहचाना जाता है इसे

इसके लाल रंग होने के पीछे की वजह है उस इलाके का सबसे ज़्यादा रेडियोएक्टिविटी वाला क्षेत्र होना।

Red Forest: आपने जंगल को हरा-भरा देखा होगा लेकिन एक जंगल ऐसा है जो कि पूरी तरह से लाल है। इसे ‘रेड फॉरेस्ट’ के नाम से ही जाना जाता है। इसके लाल रंग होने के पीछे की वजह है उस इलाके का सबसे ज़्यादा रेडियोएक्टिविटी वाला क्षेत्र होना। रेड फॉरेस्ट चेरनोबिल में स्थित है।

उत्तरी यूक्रेन में पिपरियात शहर के पास चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र, चेरनोबिल शहर से लगभग 16.5 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। ये वही जगह है जहां 1986 में परमाणु दुर्घटना हुई थी। इस जंगल की नब्बे प्रतिशत से ज़्यादा मिट्टी रेडियोएक्टिव है। इसकी कारण पेड़ों का रंग लाल हो गया है।