आम एक ऐसा सीज़नल फल है जो ट्रॉपिक्स में उगाया जाता है। ऐसा माना जाता है की इस फल का पेड़ भारत के हिमालयन प्लैन्स पर उगाता है। ये फल सभी को फिर चाहे छोटे बच्चे हों या बड़े बूढे सभी का फेवरेट होता है।  इस आम के बाज़ार में बहुत सारी विविधताएं मिल सकती हैं। इनमे से सबसे स्वादिष्ट अल्फांसो आम होता है। इस फल से केवल मिठाइयां ही नहीं बल्कि सूप, सॉस, ड्रेसिंग, सलाद, पराठा, मेन कोर्स अचार चटनी, ड्रिंक्स व बेवरेजेस इत्यादि बनाने में भी काम आता है। चाहे वे आम रस और पूरी हो या केवल आम का रस हो यह फल सबको ही बहुत पसंद है। लगभग सभी घरों में आम का आचार बनाया जाता है। 

आम  पेशेवर शेफ के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण फल है क्योंकि सभी शेफ इस फल के साथ चमत्कार कर सकते हैं। खाने में इसके चमत्कार और इस्तेमाल के साथ साथ आम के बहुत से अन्य स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी हैं । आम सभी फलों में सबसे गुणी और फलों का राजा भी माना जाता है। यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है, शरीर को अल्कोलाइज करता है, वज़न घटाने में मदद करता है, डॉयबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करता है और त्वचा को साफ करता है। इसके अलावा आम के और भी कई गुण हैं।  

– आम में बहुत सारा विटामिन A होता है जो आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। 

– कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। 

– फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है 

– विटामिन C की मात्रा भी बहुत अधिक होती जो इम्यून सिस्टम की भी मदद करता है 

– विटामिन E, खूबसूरत त्वचा के लिए 

– एक एंटी-ऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थ जो कैंसर और अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

आम की खासियतों के बाद अब आपसे आम की रेसिपीज़ साझा रहा हूं उम्मीद करता हूं कि आपको ये पसंद आएगी।

 आम और चावल की खीर 

सामग्री  

  • 5 बड़े चम्मच भीगे चावल 
  • 1/2 लीटर दूध 
  • 3 बड़े चम्मच  चीनी
  • केसर 1/4 छोटी चम्मच
  •   इलायची पाउडर
  • 1 बड़ी चम्मच  कटे बदाम
  • 1 बड़ी चम्मच  कटे पिस्ते
  • 1 कप अल्फांसो आम का रस क्रीम
  • 1 छोटी  चम्मच गुलाब जल
  • 2 बड़े  चम्मच  किशमिश 
विधि 
  1. एक पैन में दूध और चावल डालकर 10-15 मिनट तक के लिए पका लें या  जब तक चावल पककर गाढ़ा नहीं हो जाए।
  2. अब इस में आम का रस और चीनी डालकर कुछ और समय तक भी पकाएं।  
  3. केसर डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. गैस से हटाकर अलग रख दें।
  5. अब दूसरे पैन में थोड़ा घी डालें और बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश को  कुछ समय तक सेकें और इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. इस मिश्रण को खीर में डालकर मिला लें।
  7. इसके बाद गुलाब जल डालकर मिलाएं।
  8. एक बाउल में डालकर, क्रीम से सजाएं। 

 आम और कलाकन्द का परांठा

सामग्री 

  1. 2 छोटे छिले और कटे हुए आम 
  2. 200 ग्राम कलाकन्द 
  3. 2 कप जितना गूंदा हुए गेहूं का आटा
  4. चुटकी भर इलायची पाउडर
  5. घी 

विधि 

  1. एक बाउल में कलाकन्द को मैश कर लें।
  2. इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें ।
  3. गूंदे हुए आटे की छोटी छोटी बॉल्स बना लें। सूखे आटे की मदद से इनकी रोटी बेल लें। 
  4. एक रोटी पर कलाकन्द का थोड़ा हिस्सा फैला लें।
  5. इसके ऊपर 2 बड़ी चमच आम के टुकड़ों की डालें और दूसरी रोटी से ढक दें।
  6. इसके कोनो को अच्छे से बंद करके थोड़ा स बेल लें।
  7. एक नॉनस्टिक तवे को गर्म कर लें और परांठे की दोनों साइड अच्छे से सेक लें।
  8. दोनों तरफ थोड़ा घी लगाके सेकें।
  9. इसी प्रकार बाकी सभी परांठे भी सेक लें।
  10. इन्हे वेजिज़ के आकार में काटकर सर्व करें।  

अगर आप सेलेब्रिटी शेफ हरपाल के ज़ायकों से और भी करीब से जानना चाहते हैं तो आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं-   

अगर आप सेलेब्रिटी शेफ हरपाल के ज़ायकों से और भी करीब से जानना चाहते हैं तो आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं-