लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर बड़ी कंपनी अपने कर्मचारियों का वेतन काट रही हैं। वेतन कट रहा है लेकिन खर्चे और बचत में तो कोई कमी नहीं रखी जा सकती है। आपको खर्चे भी करने होंगे और बचत भी बरकरार रखनी होगी। लेकिन वेतन कम आने की वजह से खर्चे आप भले ही कम कर दें लेकिन बचत में कटौती तो नहीं की जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि वेतन में कटौती के बावजूद बचत करने के आसान तरीके जान लिए जाएं। कम आमदनी में बचत बनाए रखने टिप्स आइए जानते हैं-
खर्चों की लिस्ट- आप हर महीने कई खर्चे करती होंगी। लेकिन इस बार इन खर्चों की लिस्ट जरूर बनाएं। इस लिस्ट को बनाने के दो फायदे होंगे एक तो जरूरत की चीजें याद आती जाएंगी। दूसरे कई गैरजरूरी चीजों की लिस्ट भी बनेगी। जिन्हें आप कम आमदनी में खुद ही काट सकेंगी। इस लिस्ट के बनने से आपको ये भी समझ आएगा कि अब तक आप कितने बेकार के खर्चे कर दिया करती थीं। 
खाने पर बचा लें-गृहस्थी का सामना खरीदते समय उन चीजों पर निवेश कीजिए, जो सबसे जरूरी हैं। या जिनका किचन में होना बहुत जरूरी होता है, जैसे चावल, दालें। खाने पर बचाने की बात हो रही है तो ध्यान रखिए कि अब बाहर से खाना मत ऑर्डर कीजिएगा। बाहर से जब भी खाना आता है तो घर के खाने से कहीं ज्यादा खर्चा हो जाता है। तो कोशिश कीजिए कि अगले कुछ महीने बाहर से खाने की डिलीवरी ना लें।
मनोरंजन पर खर्चा- ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन चैनल के सब्सक्रिपशन लेते ही हैं। अब इसके बिना काम चलता भी नहीं है। लेकिन ध्यान दीजिए तो समझ आएगा कि अलग-अलग भले ही ये सब्सक्रिपशन कम लगते हों लेकिन सारे सब्सक्रिपशन मिलाकर खर्चा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हम या तो ये सब्सक्रिपशन ले ही न या फिर इनमें से बहुत जरूरी पर ही पैसे लगाएं। या कहें, जिनके बिना काम न चले, सिर्फ उन्हीं पर पैसे लगाएं। 
इमर्जेंसी फंड- अगर आप बचत की अहमियत समझती हैं तो इमर्जेंसी फंड आपने जरूर बनाया होगा। ये वो फंड है, जिसे आपने अपने बुरे समय के लिए बचा कर रखा था। आप अब इस फंड को इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन याद रखिए। ऐसा किसी भी खर्चे के साथ मत कीजिए बल्कि सिर्फ बहुत जरूरी कामों के लिए इस फंड का इस्तेमाल होना चाहिए। इस फंड को आप अपनी ईएमआई, बचत की किश्तों आदि पर खर्च कर सकती हैं।  
ये भी पढ़ें-