मानव जीवन में माता पिता के बाद सबसे बड़ा महत्व किसी का होता है, वो है गुरु। गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो हमको शिक्षा देने के साथ साथ जीवन के मार्गदर्शन का काम करता है।जीवन में कई ऐसे पड़ाव आते है जब हमको कोई भी मार्ग नहीं सूझता तब व्यक्ति उस वक़्त गुरु के चरणों में ही जाता है जो उसका मार्ग दर्शन तो करते ही है साथ ही साथ हमारा आगे का मार्ग भी प्रशस्त करते है। गुरु शिष्य की परम्परा बहुत ही पुरानी है ये युगों युगों से चली आ रही है। चाहे वो राम और वशिष्ठ जी,श्री कृष्ण और संदीपनी, चन्द्र गुप्त और चाणक्य। जब जब  किसी शिष्य को सद गुरु का साथ मिला है उसने इतिहास रचा है।

इसी गुरु  के महत्व को लेकर हमारी बात हुई सेलेब्रिटी योगा टीचर  विवेक मिश्रा से जिन्होंने बिग बॉस सीजन सात में भी पार्टिसिपेट भी किया था। वो अपना गुरु “नीम करोली बाबा” को मानते है। नीम करोली बाबा अपने आप में बहुत बड़े संत के रूप में माने जाते है और उनके महत्व को आप को समझना है तो आप इस बात को जान लीजिए कि उनके शिष्यों में एप्पल के स्टीव जॉब्स, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स शामिल है। जब पीएम मोदी ने अपने यूएस दौरे पर जब फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग ने भी उनसे बातचीत के मध्य करोली बाबा के नाम का ज़िक्र किया था।

जब विवेक से हमारी बात हुई तब उहोंने बताया कैसे  बाबा जी कनेक्ट हुए
विवेक कहते हैं- सब कुछ पहले से ही तय होता है, की कैसे आपके जीवन में उतार चढ़ाव आयेंगे और कैसे आप अपने गुरु से मिलेंगे।
ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ 4 साल पहले की बात है, में यूटयूब पर गाना देख रहा था तभी अचानक से महाराज जी का वीडियो ओपन हो गया ये हमेशा होने लगा मैं घबरा सा गया कि ऐसा क्यों हो रहा है, पहले मैंने इग्नोर किया फिर बार बार होने के बाद मैंने यह बात अपने पापा इंदु शेखर मिश्रा को बताई। फिर पापा ने बताया कि नीम करोली बाबा जी श्री हनुमान जी का अवतार हैं, और कैसे हमारा उनके साथ सालो से दैविक रिश्ता हैं।

null
null

विवेक बताते हैं वह उत्सुकता वश उनके  आश्रम गए जो वृंदावन में हैं जहां उहोंने समाधि ली है, वह जाके मेरे मन को शांति मिली और मैंने वह सारे दैविक अनुभव को महसूस किया महाराज अपने भक्तों के हमेशा साथ होते हैं।
नीम करोली बाबा के विद्यार्थी देश दुनिया से हैं।
जूलिया रॉबर्ट्स, स्टीव जॉब्स,और भी बहुत लोग उनसे जुड़े हैं। और उन्हें अपना सच्चा गुरु मनाते हैं।

अब मैं हर महीने बाबा के पास जाता है, महाराज जी हमेशा मेरे साथ अच्छा किया है से और साथ साथ हम सब को सभाला हुआ है।बाबा नीम करोली जी के शिष्य विवेक मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने और महाराज जी के कनेक्शन को शेयर किया। जय बाबा नीम करोली जी की

यह भी पढ़ें –शक्तिपीठों का इतिहास और दुर्गा-पूजा

धर्म -अध्यात्म सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ?  अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही  धर्म -अध्यात्म से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com