बच्चों ही नहीं बड़ों को भी नाश्ते में कुछ न कुछ नया चाहिए। एक जैसा नाश्ता करते हुए अगर घरवाले बोर हो रहे हैं तो एक बेहतरीन आइडिया है। आमतौर पर घर में चावल बनते ही हैं और कई बार बच भी जाते हैं। इन बचे हुए चावल से स्वादिष्ट नाश्ता बनाया जा सकता है। यहां ऐसी ही 5 रेसिपी दी जा रही है जो कि बचे हुए चावल से बड़ी आसानी से और झटपट बन सकती है। ये उबले हुए चावल कितनी तरीके से स्वाद दे सकते हैं ये इन रेसिपी से समझ आ जाएगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन रेसिपीज को बनाने के लिए उन सभी साम्रगियों की ही जरूरत है जो कि आपके किचन में पहले से ही मौजूद होंगी।  बचे हुए चावल से आप कटलेट, पकोड़े, दही बड़े, पराठा और डोसा बना सकते हैं। इसे इवनिंग स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

कटलेट

सामग्री

1 कप बचे हुए चावल

3/4 कप उबला और किसा हुआ आलू

3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लावर या

1/4 कप कसी हुई गाजर

1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज

3 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया

1 टीस्पून चाट मसाला

1/2 टीस्पून हल्दी

1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1 टीस्पून कसा हुआ अदरक

विधि

– एक बाउल में बचे हुए चावल लेकर अच्छे से मैश कर लेंगे।

– अब इसमें एक-एक करके सामग्री डालेंगे। पहले आलू, प्याज, गाजर, हरा धनिया, चाट मसाला, हल्दी, नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर डालें।

– अब इसमें कॉर्नफ्लावर डाल दें और हाथों से अच्छे से मिक्स कर गूंथ लें।

– अब कटलेट के लिए हाथों में हल्का सा तेल लगाकर एक बॉल बनाएंगे और इसे दबाकर कटलेट का शेप देंगे।

– अब फ्राय करने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके कटलेट डाल दें।

– इसे मध्यम आंच पर तलेंगे। 3-4 मिनट बाद पलटकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलेंगे। कटलेट्स बनकर तैयार है।

चावल के पकोड़े

सामग्री

3 कप बचे हुए चावल

2 टेबलस्पून बेसन

1 बारीक कटा हुआ प्याज

1/2 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट

1/2 टीस्पून अजवाइन

1/2 टीस्पून जीरा

1 टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया

1 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून हल्दी

नमक स्वादानुसार

विधि

– सबसे पहले एक बाउल में बचे हुए चावल ले लें।

– इसमें अन्य सामग्रियां मिलाएं। चावल में 2 टेबलस्पून बेसन, बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, जीरा, दो बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल दें।

– इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

– इसमें आधा टीस्पून तेल करके मिक्स करें।

– अब चम्मच पानी डालकर मिलाएं ताकि अच्छी बाइंडिंग हो।

– फ्राय करने के लिए कड़ाही में तेल के अच्छा गर्म कर लें।

– सारे पकोड़े तलने के लिए डालें।

– बीच-बीच में पलटते रहें ताकि गोल्डन ब्राउन हो जाएं। इन्हें क्रिस्पी कर लें।

– एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल सोख ले।

– चावल के पकोड़े तैयार है।

चावल का पराठा

सामग्री

1 कप बचे हुए चावल

1 कप गेहूं का आटा

2 टेबलस्पून बेसन

1 टीस्पून अदरक लहसून पेस्ट

1 टीस्पून बारीक कटा हुआ धनिया

3 टेबलस्पून तेल

1/4 टीस्पून हल्दी

1 टीस्पून धनिया पाउडर

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/4 टीस्पून गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

पानी

विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में बचे हुए चावल ले लें।

– अब इसमें 1 कप गेहूं का आटा, बेसन, अदरक लहसून का पेस्ट, हरा धनिया डालेंगे।

– अब तीन बड़े चम्मच तेल डालेंगे।

– सारे मसाले डालेंगे। इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालेंगे।

– अब पानी डालते हुए आटा गूंथ लेंगे।

– अब पराठा बेलने के लिए एक लोई बनाएंगे और सूखा आटा लगात हुए बेल लेंगे।

– इसे गैस पर गरम तवे पर डालेंगे।

– दोनों साइड तेल लगाते हुए अच्छे से सेंक लेंगे। चावल का पराठा तैयार है।

डोसा

सामग्री

1 कप बचे हुए चावल

1/4 कप चावल का आटा

1/4 कप दही

2 टेबलस्पून सूजी/रवा

1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा

नमक स्वादानुसार

विधि

– सबसे पहले एक मिक्सर में बचे हुए चावल लें।

– इसमें चावल का आटा, दही, नमक डालकर एक स्मूथ बेटर बना लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर बेटर बनाएं।

– बेटर को एक बर्तन में निकालें और उसमें सूजी मिलाकर मिक्स कर लें।

– अब बेकिंग सोडा डालें।

– इस बेटर को 5-10 मिनट के लिए रख दें। 

– अब डोसा बनाने के लिए तवे पर इसे फैलाएं और फिर आसपास तेल डालें। इसे पकने दें।

– अब हल्का भूरा होने पर पलट लें और फिर एक प्लेट में निकाल लें।

दही बड़ा

सामग्री

3 कप बचे हुए चावल

4 टेबलस्पून चावल का आटा

1 टेबलस्पून तेल

1/2 कसूरी मेथी

1/2 टीस्पून कद्दूकस की अदरक

5-6 उबले मैश किए आलू

1 टीस्पून धनिया पाउडर

1 टीस्पून लाल मिर्च

1 टीस्पून गरम मसाला

1 टीस्पून चाट मसाला

1 कप दही

नमक स्वादनुसार

विधि

स्टफिंग के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। इसमें कसूरी मैथी, कद्दूकस की अदरक डालकर भुन लेंगे।

-अब इसमें मैश किए हुए आलू डालकर भुने। – इसमें नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर स्टफिंग तैयार करेंगे।

– इसकी छोटी लोई बनाकर तैयार कर लेंगे।

– अब थोड़े-थोड़े बचे हुए चावल मिक्स में पीस लेंगे। एक बर्तन में लेकर इसमें चावल का आटा मिक्स कर सेट कर लेंगे। इसमें चावल का आटा और डाल सकते हैं अगर लगे कि सेट नहीं हो रहा है।

– अब इसकी लोई बनाएंगे। हाथ में हल्का तेल लेते हुए लोई को चपटा कर इसमें स्टफिंग डालेंगे। अब इन्हें गोल कर रख लेंगे।

– फ्राय करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। इन्हें डीप फ्राय कर निकाल लेंगे।

– 1 कप दही में थोड़ा सा नमक डालेंगे। इन बडों को दही में डीप कर एक प्लेट में निकाल लेंगे।

– हरी चटनी और इमली की चटनी डालेंगे।

  • इस पर लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर सर्व करेंगे।

यह भी पढ़ें-