रीना अक्सर परेशान रहती थी क्योंकि वह अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करती, लेकिन वह खुश नहीं रहता। आखिर एक दिन परेशान होकर उसने अपने दिल की बात, अपनी सहेली शिखा से शेयर की। शिखा राशिफल/ भविष्य आदि में विश्वास करने वाली आधुनिक लड़की थी और उसने अपना ग्रेजुएशन भी इसी विषय से किया था। ध्यान से बात सुनने के बाद उसने रीना से कहा ,”मैं तुम्हारी परेशानी समझ सकती हूं। महिला हो या पुरुष हर व्यक्ति का स्वभाव उसकी ग्रह राशि के अनुसार ही कार्य करता है। यदि तुम थोड़ा बहुत भी इस विषय पर रुचि लो, मैं तुम्हें विभिन्न राशियों के लोगों का स्वभाव बता सकती हूं। इससे तुम्हें अपने पति का सुबह पहचानने में आसानी होगी। शायद तुम्हें तुम्हारी परेशानी का कोई हल मिल जाए। वाकई रीना को अपनी समस्या का हल मिल गया था। यदि आप भी अपने या अपने पार्टनर का स्वभाव जानना चाहते हैं, तो अपनी राशि अनुसार पहचाने।

ऐसा हो सकता है कि आप को अपने पार्टनर द्वारा सरप्राइज मिलना बहुत पसंद हो या फिर आप को डेट आदि पर जाना बहुत पसंद हो, परंतु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह सब पसंद नहीं होता है। यदि आप राशि व इन सब चीजों को मानते हैं तो आप का व्यवहार आप की राशि पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं किस किस राशि के लोग कैसे होते हैं। 

मेष : इस राशि के लोग अपनी साहसी आत्मा और अपने तेज-तर्रार जीवन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कमजोर समझने की हिम्मत न करें। यदि आप इन्हे सरप्राइज करने की सोच रहे हैं तो उस सरप्राइज को आकर्षक व साहसी बनाने की कोशिश करें। रोमांस की एक झलक के साथ आप इस सरप्राइज को और भी रोचक बना सकते हैं। 

वृषभ : इन लोगों का दिल जीतने का सबसे बढ़िया तरीका उनके पेट के माध्यम से है। आप उन्हें एक अच्छी मील ऑफर कर सकते हैं। वृषभ राशि के लोगों को एक अच्छी डेट से ज्यादा कुछ आकर्षित नहीं करता है। इसलिए आप उन्हें एक अच्छा भोजन खिला कर उनके दिल में जगह बना सकते हैं। 

मिथुन : यदि आप मिथुन राशि के किसी इंसान को सरप्राइज देना चाहते हैं तो बता दें यह लोग फन लविंग होते हैं और अपनी जिंदगी में थ्रिल को भी पसंद करते हैं। आप उन्हें उनके किसी मन पसंद बैंड के कॉन्सर्ट में लेकर जा सकते हैं इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। 

कर्क : इस राशि के लोग शांत व अच्छी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। यदि आप किसी कर्क राशि के इंसान को डेट पर लेकर जाना चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह पर लेकर जाए जहां से उन्हें सीखने को कुछ मिले। आप किसी किले या किसी म्यूजियम में इन्हे लेकर जा सकते हैं। 

सिंह : इस राशि के लोगों को ड्रामा व अटेंशन बहुत पसंद होती है। इनकी खुद की ड्रामेटिक पर्सनैलिटी होने के कारण इन्हें मूवीज देखना व थियेटर आदि में जाना बहुत पसंद होता है। यदि आप इनका दिल जीतने की सोच रहे हैं तो आप इन्हे किसी रोचक स्थान पर लेकर जाएं। 

कन्या : कन्या राशि के लोगों को किताबों व साहित्य में बहुत इंटरेस्ट होता है। यदि आप एक कन्या राशि के इंसान को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें किसी लाइब्रेरी या बुक स्टोर में अपने साथ लेकर जा सकते हैं। इसमें हो सकता है उनके किताबों में व्यस्त होने के कारण आप को थोड़ा अजीब महसूस हो परन्तु आप ऐसा करके उनके दिल में अवश्य जगह बना लेंगे। 

तुला : यदि आप किसी तुला राशि के इंसान को डेट कर रहे हैं तो रोमांस ही एक ऐसा जरिया है जिसके द्वारा आप उन्हें खुश रख सकते हैं। आप किसी प्रकार कि पिक अप लाइन का भी प्रयोग कर सकते हैं। यदि आप उनके साथ समय बिताना चाहते हैं तो थोड़े रोमांटिक अंदाज में उनसे बात कीजिए। 

वृश्चिक : यह लोग अपने ज्ञान व प्रतियोगी छाया के लिए जाने जाते हैं। इन्हे सबसे ज्यादा उक्सुक कोई खेल या फिर कोई प्रतियोगिता ही करती है। इसलिए आप इनके साथ किसी गेम आदि का आयोजन कर सकतें हैं या किसी चीज को लेकर होड़ लगा सकते हैं।

धनु : इस राशि के लोग घूमने फिरने में बहुत रुचि रखते हैं। इन्हे नए देश व नई संस्कृति बहुत पसंद होती है। इसलिए आप इन्हे कहीं घूमना फिरना ऑफर कर सकते हैं। यह इस चीज से बहुत खुश होंगे। 

मकर : मकर राशि के लोग अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इन्हे अपने लिए भी समय नहीं मिल पाता इसलिए आप इन्हे रिलैक्स करने के लिए कहीं पर लेकर जा सकते हैं। जैसे पूल में या किसी एडवेंचर पार्क में।

कुंभ : यह बहुत ही आध्यात्मिक लोग होते हैं। इन्हे लोगो की आत्मा से जुड़ना अच्छा लगता है। इन्हे अपने अंदर एक सकारात्मक एनर्जी लाना पसंद होता है। अतः आप इनके साथ योगा आदि कर सकते हैं। 

मीन : इन लोगो को कलाकारी का बहुत शौक होता है। यदि आप किसी मीन राशि के व्यक्ति को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके लिए किसी आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन आदि कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

अब आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलने वाला, एक संकेत

जब कुछ समझ में ना आए तो क्या करें