अभी हाल ही में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ फिर से टीवी पर टेलिकास्ट करने की खबर आई थी और इस खबर के आते ही सबके इन लोकप्रिए सीरियल्स को टीवी पर प्रसार भी किया जा रहा है, जिससे लॉकडाउन में रह रहे लोगों में काफी खुशी का माहौल बन गया है।  
बता दें पुरानी सीरीज दिखाने का कारण यह है कि कोरोना वायरस के चलते सभी शूटिंग्स को रोक दिया गया है, जिसकी वजह से पूराने सीरियल्स फिर से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। ताकि लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में लोग अपने मनचाहे सीरियल्स का आनंद उठा सकें। यही वजह से जो 90 के दशक के दो सबसे मशहूर-सुपरहिट सीरियल्स ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को फिर से प्रसारित किया गया है।
अब ऐसे में एक और चर्चित सीरियल ‘शक्तिमान’ की वापसी की खबरें आ रही हैं, जिसकी पुष्टि खुद शक्तिमान का किरदार करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने की है।
उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज की है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि एक बार फिर दर्शकों के लिए ‘शक्तिमान’ आ रहा है।

यह भी पढ़िए-