अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जो टाइप-2 डायबीटीज से ग्रसित होते हैं। तो आपको अपना ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। ये बीमारी आनुवांशिकी तौर पर भी आपको मिल सकती है। जो लगातार पीढ़ी दर पीढ़ी  बढ़ती है। डायबीटीज को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर आपको काफी अच्छा सुझाव दे सकते हैं। अगर आप अपनी दिनचर्या और आहार में कुछ बदलाव करते हैं तो आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है। साथ ही आपको व्यायाम भी करने की जरूरत होती है। देखा जाए तो इन सब चीजों के साथ आपको लगातार दवाओं का सेवन भी करना होगा। ताकि स्थिति खराब ना हो। यहां डायबिटीज पेशेंट के लिए एक खास बात ये भी है कि आप 5 कारण जिनकी वजह से विभिन्न समर्थनों के बारे में ऑनलाइन जानकारी जुटा सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ग्रुप्स से जुड़कर भी आपको काफी अच्छा लाभ मिल सकता है।

1. सबसे पहले ढूंढें हेल्पिंग ग्रुप–  अगर आप डायबीटीज को लेकर ऑनलाइन हेल्प के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप ऐसे ग्रुप्स की तलाश करें जो आपको इस मामले में बेहतर तरीके से मदद कर सके। क्योंकि इससे आपको और भी अच्छी प्रतिक्रियाएं लोगों से मिल सकती हैं। आप डायबीटीज के बारे में ऐसी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, जो आपको हर जगह कम आएंगी।

2. लोगों से करें जुड़ना शुरू– आजकल हर कोई ट्वीटर और फेसबुक का इस्तेमाल करता है। आप डायबीटीज के मरीज हैं तो आपको ऐसे प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ना चाहिए जहां आपको लोगों से जुड़ने का मौका मिले। अगर आप लोगों से कूदना चाहते हैं तो हैश टैग का इस्तेमाल कर अपने हिसाब से लोगों को ढूंढ सकते हैं। सोशल मिडिया मात्र एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां आप कई तरह के डायबीटीज के मरीजों के सक्रिय समूहों को ढूंढने में मदद मिलती है।

3. ऑनलाइन हेल्थ टीम से ले जानकारी– आप चाहें तो डायबीटीज के बारे में ऑनलाइन हेल्थ टीम से पूरी जानकारी ले सकते हैं। आप ऑनलाइन के जरिये सीधे डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं। आप उनसे उचित परामर्श ले सकते हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं कि वो आपकी मदद कैसे कर सकते हैं। 

4. कुछ ऐसे करें अपनी शुरुआत– अगर आप चाहें तो खुद का ग्रुप भी सोशल मिडिया पर शुरू कर सकते हैं। आप डायबीटीज से ग्रसित लोगों के साथ अपना ग्रुप बढ़ाने की कोशिश करें।  आप डायबीटीज के साथ रहने वाल्रे स्थानीय लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मिडिया पर एक चैट ग्रुप बनाने का प्रयास करें। आप नये लोगों को खोजें और उन्हें अपने चैट ग्रुप में जोड़ें। साथ ही आप उन्हें इस बात की छूट भी दें की वो अपने फ्रेंड्स और परिजनों को जो डायबीटीज से ग्रसित हैं, उन्हें जोड़ सकें। यही मानिये इससे अच्छी शुरुवात कोई और हो ही नहीं सकती।

5. एप भी करेगा मदद– आज कल शायद ही कोई ऐसा हो जो आईओएस और एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल न करता हो। ऐसे कई ऐप हैं जिनकी मदद से आप डायबीटीज के मामले में जाकारी को जुटा सकती हैं। आप हेल्थलाइन की मदद ले सकते हैं। ये एक भरोसे मंद ऐप है जहां आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है।

डायबीटीज से ग्रसित मरीजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो मरीजों से बात चीत करते रहें। इससे आपको वो जानकारी भी मिल सकती है जो आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। साथ ही आपको उन सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं जिनको लेकर आप असमंजस में रहते हैं। तो आपको कई सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। जो आपको काफी हद तक मदद करेगा।

यह भी पढ़ें-

कोलेस्ट्रॉल कम करने के आसान तरीके

वजन घटाने के लिए आसान और सरल 20 उपाय

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com