हम सभी को जीवन में कभी न कभी तनाव महसूस होता है।श्री राजीव राजेश, चीफ़ योगा आॅफिसर, जिंदल नेचरक्योर इन्सटीट्यूट के अनुसार, कभी कभी यह तनाव आसानी से चला जाता है लेकिन कभी कभी इसे दूर करना मुश्किल होता है। लेकिन योग तनाव से राहत पाने का अच्छ तरीका है। आइए कुछ योगासनों के बारे में जानें जो आपको तनाव से राहत दे सकते हैं।

  • बालासन- अपनी योगा मैट पर घुटनों को बल बैठ जाएं, टांगों को मिला लें, सुनिश्चित करें कि आप अपनी एड़ियों पर बैठें हैं। सांस बाहर की ओर छाॅड़ते हुए धीरे धीरे आगे की ओर मुड़ें जब तक कि आपकी छाती आपके कूल्हों पर न टिक जाए और माथा ज़मीन पर हो। आपके आथ आपके पैरों से आगे ज़मीन पर टिके हों। इस स्थिति में एक मिनट तक रूकें, इस दौरान सामान्य रूप  से सांस लेते रहें। फिर सांस भीतर की ओर लेते हुए शरीर को उपर उठा लें। यह आसन शाम के समय करना चाहिए। इससे दिमाग और तंत्रिका तंत्र का आराम मिलता है। यह आपके लिम्फेटिक सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है और पीठ के मांसपेशियों को आराम देता हैं।

null
Balasana
  • सेतु बंधु सर्वागंासन- अपनी पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें, अपने पैरों को ज़मीन पर रखें। अपनी बाजुओं को शरीर के साईड में स्लाइड करें, इस समय आपकी हथेलियां ज़मीन की तरफ हों। पैरों से ज़मीन पर दबाव बनाएं। गहरी सांस लें, धीरे धीरे अपने कूल्हों को उपर उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को ज़मीन से उपर उठाएं। कंधों और बाजुओं को ज़मीन की ओर दबाते हुए छाती, कूल्हों और नितम्बों को उपर की ओर उठाएं। इस स्थिति में तीस सैकण्ड तक रूकें, सामान्य रूप से सांस लेते रहें। धीरे धीरे अपनी पीठ को फिर से ज़मीन पर टिका दें। यह आसन सोने से पहले करना चाहिए, यह आपकी टांगों और पीठ को आराम देता है। इससे थकान, तनाव और चिंता में आराम मिलता है।

सेतु बंधु सर्वागंासन
  • पदहस्तासन- सीधे खडें हों, सांस बाहर की आर छोड़ें, हथेलियों को ज़मीन पर टिका दें, सिर टांगों की ओर रहे। इस दौरान अपनी टांगों को सीधा रखें। सामान्य रूप से सांस लेते हुए इस स्थिति में एक मिनट तक रूकें। इसके बाद गहरी सांस लें और सामान्य स्थिति में आ जाएं। इससे आपके कूल्हों, नितम्बों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। तनाव और थकान दूर होता है। जब भी आप तनाव महसूस करें, इस आसन को कर सकते हैं।

null
Padhasthanasan
  • शवासन- अपनी पीठ के बल लेट जाएं, टांगें थोड़ी फैलाएं, बाजुओं को साईड में रखें, हथेलियां उपर की ओर हों। आंखें बंद करें और सुनिश्चित करें कि चेहरे की मांसपेशियां रिलेक्स हों। कुछ गहरी सांसें लें और इसके बाद अपना ध्यान शरीर के विभिन्न अंगों पर फोकस करें। अपने सिर से धीरे धीरे नीचे की ओर जाएं। इसी स्थिति में 5 मिनट तक रहें। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है, तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है। आप इस आसान को दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

shavasana

सुनिश्चित करें कि जब तक आप इन आसनों को सीख न जाएं, जब तक किसी प्रशिक्षित योगा टेªनर के मार्गदर्शन में ही आसन करें।  

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन में अगर हो रही एंजाइटी तो इन तरीकों से करें मन को शांत

बच्चों की डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का रखें ध्यान,लॉकडाउन में

वीकेंड या हालिडे को बदलें फनडे में

टिप्स जो मानसून में रोमांस को लगा देंगे चार चांद